एक नन्ही सी जान के आने की खबर आपके जीवन में खुशियों की लहर ले आती है, लेकिन कभी-कभी यह सफर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाता और महिलाओं को अचानक पता चलता है की उनका गर्भपात हुआ है।
मगर (गर्भपात)Miscarriage Kya Hota Hai? (miscarriage meaning in hindi)
Miscarriage (गर्भपात) का सीधा सा अर्थ है महिला के गर्भ में भ्रूण (Embryo) का अपने आप खत्म हो जाना।
National Library of Medicine (NLM) की research के अनुसार, लगभग 4.9% से 7% गर्भधारण गर्भपात में समाप्त होते हैं, जिनमें से लगभग 23% मामले पहली तिमाही (First Trimester) में होते हैं ।
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology & IVF Specialist) at Aastha Fertility Care का कहना है की गर्भपात (Miscarriage) न केवल शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी एक बहुत कठिन अनुभव है। गर्भपात कई कारणों से हो सकता है , परन्तु आपको पहले ये समझना ज़रूरी है कि ज्यादातर मामलों में यह आपकी गलती नहीं होती। यह आपके नियंत्रण से बाहर की जैविक स्थिति है।
यदि आप भी miscarriage से जुड़े हजरों सवाल मन लेकर बैठी हैं तो यह blog उन सारे सवालों का जवाब है। आइये अंत तक पढ़ते हैं और जानते हैं miscarriage क्या होता है (miscarriage meaning in hindi), miscarriage kyu hota hai, miscarriage symptoms in hindi, abortion और miscarriage का अंतर, आदि।
गर्भपात का मतलब (Miscarriage Meaning in Hindi)
साधारण शब्दों में कहें तो, गर्भावस्था के 20वें सप्ताह से पहले भ्रूण (Embryo) का अपने आप खत्म हो जाना miscarriage यानी गर्भपात कहलाता है। यह एक प्राकृतिक घटना है जो अक्सर आपके नियंत्रण से बाहर होती है। इसे medical भाषा में ‘स्पोंटेनियस अबॉर्शन’ (Spontaneous Abortion) भी कहा जाता है।
गर्भपात के लक्षण (Miscarriage Symptoms in Hindi)

हालाँकि गर्भपात आकास्मक है परन्तु आप शरीर में होने वाले छोटे छोटे बदलावों पर नजर रखकर स्थिति की गंभीरता को पहचान सकती हैं।
आइये जानते हैं गर्भपात के कुछ common symptoms:
- योनि से रक्तस्राव (Bleeding): हल्का दाग लगना या भारी ब्लीडिंग होना सबसे आम संकेत है।
- पेट के निचले हिस्से में दर्द: पीरियड्स जैसा या उससे तेज क्रैम्प्स (ऐठन) महसूस होना।
- पीठ के निचले हिस्से में दर्द: हल्का से लेकर गंभीर दर्द जो लगातार बना रहे।
- टिश्यू (tissue) का निकलना: योनि के जरिए खून के थक्के या मांस जैसा पदार्थ बाहर आना।
- प्रेगनेंसी के लक्षणों का गायब होना: जैसे कि अचानक ब्रेस्ट में भारीपन या जी मिचलाना बंद हो जाना।
गर्भपात क्यों होता है? (Miscarriage Kyu Hota Hai?)
Miscarriage होने पर अक्सर महिलाएं खुद को दोष देने लगती हैं, लेकिन miscarriage kyu hota hai, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइये जानते हैं :
Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success
- क्रोमोसोमल असामान्यताएं (Chromosomal Abnormalities): लगभग 50% मामलों में भ्रूण के जींस में गड़बड़ी होने के कारण गर्भपात होता है।
- हार्मोनल असंतुलन: प्रोजेस्टेरोन (progesterone) जैसे (hormone) हार्मोन की कमी गर्भाशय की परत को सही से तैयार नहीं होने देती और miscarriage का कारण बन सकती है।
- गर्भाशय की समस्याएं: गर्भाशय का आकार असामान्य होना या (fibroids) फाइब्रॉयड्स की समस्या।
- माँ की उम्र: 35 वर्ष से अधिक उम्र में गर्भपात का जोखिम बढ़ जाता है।
- शारीरिक आघात: कुछ मामलो में दुर्घटना भी कभी-कभी गर्भपात का कारण बन सकती है।
- जीवनशैली: खराब जीवनशैली जैसी नशीले पदार्थो का प्रयोग, अत्यधिक कैफीन का सेवन, और बहुत ज्यादा तनाव भी गर्भपात के जोखिम को बढाता है।
- शरीर में उचित पोषण की कमी: शरीर में उचित मात्रा में पोषण जैसे आयरन, folic acid और अन्य आवश्यक तत्वों की कमी भी कई बार गर्भपात का कारण बन सकती है।
- संक्रमण: संक्रमण जैसे हर्पीज़, HIV, रूबेला आदि भी गर्भपात का कारण बनते हैं।
- अत्यधिक तनाव: आम तौर पर हम depression, stress, एंग्जायटी जैसी समस्याओं को यूँ ही नज़रंदाज़ कर देते हैं परन्तु ये भी गर्भपात का कारण बन सकती है।
गर्भपात और गर्भसमापन में अंतर (Miscarriage and Abortion Difference)

लोग अक्सर गर्भपात और गर्भसमापन इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनमें बड़ा अंतर है।
आइये जानते हैं कुछ सामान्य अंतर:
| आधार | गर्भपात (Miscarriage) | गर्भसमापन (Abortion) |
| प्रक्रिया | यह एक प्राकृतिक और अचानक होने वाली घटना है। | यह डॉक्टरी सलाह या व्यक्तिगत इच्छा से की गई प्रक्रिया है। |
| कारण | अनुवांशिक गड़बड़ी या स्वास्थ्य समस्याएं। | ये व्यक्तिगत, चिकित्सीय या अन्य कारणों से जानबूझकर किये जाने वाला । |
| नियंत्रण | यह महिला के हाथ में नहीं होता। | यह एक Planned (नियोजित) निर्णय होता है। |
गर्भपात के प्रकार (Types of Miscarriage)
- Threatened Miscarriage: इसमें (bleeding) ब्लीडिंग होती है लेकिन गर्भपात होने का खतरा बना रहता है, इसे टाला जा सकता है।
- Inevitable Miscarriage: इसमें ब्लीडिंग (bleeding) और दर्द बढ़ जाता है और इसे रोकना बहुत मुश्किल होता है।
- Complete Miscarriage: जब गर्भ के सभी टिश्यू(Tissue) बाहर निकल जाते हैं।
- Missed Miscarriage: भ्रूण की मृत्यु हो जाती है लेकिन शरीर उसे बाहर नहीं निकाल पाता।
गर्भपात का इलाज (Miscarriage Treatment)
अगर आपको लगता है कि गर्भपात हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्युकी गर्भपात के बाद इलाज के तरीके स्थिति पर निर्भर करते हैं।
आइये जानते हैं कुछ miscarriage के treatments:
- प्रतीक्षा करना (Expectant Management): यदि गर्भपात पूर्ण हो गया है और कोई जटिलता नहीं है, तो doctors शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक होने देने की सलाह देते हैं।
- दवा द्वारा इलाज (Medical Management): यदि ऊतक गर्भाशय में रह गए हैं, तो doctor दवाइयां देते हैं जो गर्भाशय को खाली करने में मदद करती हैं।
- D&C (Dilation and Curettage): यदि आवश्यक हो, तो D&C (Dilation and Curettage) प्रक्रिया की जाती है जिसमें गर्भाशय को साफ किया जाता है।
गर्भपात से बचाव के उपाय (How to Prevent Miscarriage?)
हालांकि आकास्मक होने वाले गर्भपात को रोका नहीं जा सकता, लेकिन आप निम्नलिखित उपायों से जोखिम को काफी हद तक कम कर सकती हैं, आइये जानते हैं कैसे:
- नियमित चेकअप: Pregnancy plan करने से पहले और बाद में doctor की सलाह लें।
- स्वस्थ आहार: Folic acid और vitamin से भरपूर भोजन लें।
- तनाव कम करें: योग और ध्यान (Meditation) का सहारा लें।
- बुरी आदतों से दूरी: धूम्रपान, शराब और अत्यधिक कैफीन से बचें।
- अन्य बीमारियों का प्रबंधन: शुगर और बीपी को नियंत्रण में रखें।
Conclusion
गर्भपात का अनुभव शारीरिक और मानसिक रूप से आपको तोड़ सकता है, लेकिन याद रखें कि यह आपके सफर का अंत नहीं है। सही समय पर fertility expert की सलाह और आधुनिक चिकित्सा तकनीक आपको फिर से मां बनने की खुशी दे सकती है।
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology & IVF Specialist) at Aastha Fertility Care का कहना है की miscarriage के हर महिला में अलग अलग कारण हो सकते हैं, ऐसे में healthy diet, yoga, और appropriate sleep आपकी journey को आसान बना सकते है। आपको ही नहीं आपके partner को भी ऐसी situation में आपके लिए सजक और जागरूक रहना बहुत important है।
यदि आप भी ऐसे किसी दौर से गुजर रही हैं या गर्भपात के बाद फिर से गर्भधारण करने में समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो Aastha IVF Care, Jaipur आपकी मदद के लिए यहाँ है। हमारे experienced fertility expert और advance technology आपको वह व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करते हैं जिसकी आपको इस कठिन समय में जरूरत है।
ज्यादा जानकारी के लिए आप 9829069228 पर संपर्क कर सकती हैं।
FAQ: Miscarriage Meaning in Hindi
क्या गर्भपात से बचने के लिए विशेष आहार की आवश्यकता होती है?
हाँ, फोलिक एसिड, आयरन और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार भ्रूण के विकास में मदद करता है और जोखिम को कम करता है।
2. गर्भपात के बाद गर्भवती होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर डॉक्टर 1 से 3 सामान्य पीरियड साइकिल का इंतजार करने की सलाह देते हैं ताकि आपका शरीर पूरी तरह रिकवर हो सके।
क्या गर्भपात और गर्भसमापन में कोई अंतर है?
जी हाँ, गर्भपात (Miscarriage) प्राकृतिक रूप से होता है, जबकि गर्भसमापन (Abortion) चिकित्सकीय रूप से किया जाता है।
क्या गर्भपात के बाद फिर से प्रेगनेंट होना सुरक्षित है?
बिल्कुल! अधिकांश महिलाएं गर्भपात के बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं। बस आपको डॉक्टर की निगरानी में रहने की जरूरत है।
5. क्या गर्भपात तनाव के कारण हो सकता है?
सामान्य तनाव से गर्भपात नहीं होता, लेकिन अत्यधिक मानसिक या शारीरिक तनाव हार्मोन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर है।



Leave a comment