क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि महीने दर महीने periods तो समय पर आते रहते हैं, लेकिन पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द, भारीपन या सूजन महसूस होती है और आप इस दर्द को normal समझकर नज़रंदाज़ कर देती हैं।
लेकिन कभी-कभी यह दर्द किसी गहरी समस्या की ओर इशारा करता है, जैसे कि ovarian cyst।
Ovarian cyst अंडाशय (ovary) में बनने वाली एक तरल पदार्थ से भरी गाँठ होती है। National Centre for Biotechnology Information (NCBI) के शोध के अनुसार, लगभग 20% महिलाओं को उनके जीवनकाल में कम से कम एक बार ovarian cyst की समस्या होती है लेकिन ज्यादातर मामलों में ये cyst हानिरहित होती हैं और बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाती हैं।
Dr. Namita Kotia, Aastha Fertility Care की विशेषज्ञ, जिन्हें reproductive medicine और IVF में 18+ वर्षों का अनुभव है, का कहना है कि ovarian cyst ऐसी एक स्थिति है जिसमे कई बार कोई लक्षण महसूस नही होते, लेकिन conceive करने में complications आ सकती है।
आइए इस blog के माध्यम से जानते हैं कि ovarian cyst क्या होती है (ovarian cyst in Hindi), ovarian cyst के प्रकार, लक्षण, कारण और इलाज विस्तार से जिससे आप future में एक safe और healthy pregnancy plan कर सकें
Ovarian Cyst Meaning in Hindi (ओवेरियन सिस्ट क्या होती है?)

Ovarian cyst का मतलब है अंडाशय (ovary) में बनने वाली एक तरल पदार्थ से भरी थैली। यह एक गोल या अंडाकार संरचना होती है जो ovary की सतह पर या अंदर बनती है। हर महीने, ovulation के दौरान, आपकी ovaries में छोटे-छोटे fluid-filled sacs बनते हैं जिन्हें follicles कहते हैं। सामान्य रूप से ये follicles अंडे को release करते हैं और फिर अपने आप घुल जाते हैं।
लेकिन कभी-कभी यह follicle ठीक से नहीं फटता या अंडा release होने के बाद भी बंद नहीं होता, तो वह एक cyst में बदल जाता है। यही ovarian cyst कहलाती है।
Ovarian Cyst के प्रकार (Types of Ovarian Cyst)
Ovarian cyst कई प्रकार की हो सकती हैं जैसे follicular cyst, corpus luteum cyst और dermoid cyst, आइये इन्हें विस्तार से जानते हैं:
1. Functional Cysts (फंक्शनल सिस्ट)
ये सबसे आम cysts हैं और आपके normal menstrual cycle का हिस्सा होती हैं। इसमें दो प्रकार आते हैं follicular और corpus luteum cyst:
- Follicular Cyst (फॉलिक्यूलर सिस्ट): जब ovulation के दौरान follicle ठीक से नहीं फटता और अंडा बाहर नहीं निकलता, तो वह follicle बढ़ता रहता है और एक cyst बन जाता है। यह cyst आमतौर पर 2.5 cm से बड़ी होती है और कुछ हफ्तों में अपने आप ठीक हो जाती है।
- Corpus Luteum Cyst (कॉर्पस लूटियम सिस्ट): Ovulation के बाद, follicle corpus luteum बन जाता है जो progesterone hormone बनाता है। अगर pregnancy नहीं होती, तो यह 14 दिन में घुल जाता है, और जब यह नहीं घुलता है तो cyst बन जाता है। यह लगभग 3 cm की होती है और कभी-कभी इसमें खून भी भर जाता है।
2. Dermoid Cyst (डर्मॉइड सिस्ट या Teratoma)
Dermoid cyst जन्मजात कोशिकाओं से बनती है, इसमें बाल, त्वचा, दांत या चर्बी जैसे tissues हो सकते हैं। हालांकि यह cyst सामान्य होती है, लेकिन 1 से 2% मामलों में यह malignant (कैंसरयुक्त) बन सकती है।
Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success
3. Endometrioma (एंडोमेट्रियोमा)
अगर आपको endometriosis है, तो आपकी ovaries में chocolate cyst बन सकती है, जिसे endometrioma भी कहते हैं। इसमें पुराना, गाढ़ा खून भरा होता है जो भूरे रंग का दिखता है। यह दर्दनाक हो सकती है और आपकी fertility को भी प्रभावित कर सकती है।
4. Cystadenoma (सिस्टएडेनोमा)
एक non-cancerous गाँठ है, जो आमतौर पर अंडाशय (ovary) में विकसित होती है और इसमें पानी जैसा तरल पदार्थ भरा होता है। यह आपकी ovary की बाहरी सतह से बनती है और काफी बड़ी हो सकती है।
5. Polycystic Ovaries (पॉलीसिस्टिक ओवरीज़)
PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) में आपकी ovaries में कई छोटी-छोटी cysts बन जाती हैं। यह एक हार्मोनल disorder है जो आपके शरीर में irregular periods, weight gain, और infertility का कारण बनता है।
Read Also: Right Ovarian Hemorrhagic CYST in Hindi – डॉ नमिता
Ovarian Cyst Ke Lakshan (ovarian cyst symptoms in hindi)
Ovarian cyst ke lakshan अलग-अलग महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को बिल्कुल भी symptoms नहीं होते, जबकि कुछ को गंभीर लक्षण महसूस होते हैं जैसे periods में problem, वज़न बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, थकान या कमज़ोरी महसूस होना।
आइये इन लक्षणों को विस्तार से समझते हैं:
- Periods में अनियमितता: आपके periods समय पर नहीं आना, बहुत ज्यादा या बहुत कम bleeding होना ये सभी ovarian cyst के लक्षण हो सकते हैं।
- Weight gain या पेट बढ़ना: कुछ महिलाओं को लगता है कि उनका वजन बढ़ रहा है, खासकर पेट के area में, तो यह भी ovarian cyst की वजह से हो सकता है।
- त्वचा में बदलाव: PCOS से related cysts में आपको acne, चेहरे पर अनचाहे बाल, या त्वचा का काला पड़ना महसूस हो सकता है।
- थकान और कमजोरी: अगर cyst में bleeding हो रही है तो आपको anemia और थकान हो सकती है।
- बार-बार पेशाब आना: किन्ही किन्ही मामलों में अगर cyst बड़ी है और bladder पर दबाव डाल रही है, तो बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
Ovarian Cyst Kyu Hota Hai (कारण)

Ovarian cyst kyu hota hai इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे असंतुलित hormone, पेल्विक infection, PCOD और endometriosis जैसी कई समस्याएं, आइये इन्हें detail में समझते हैं:
1. Hormonal Problems (हार्मोनल असंतुलन)
आपके शरीर में hormones की गड़बड़ी से functional cysts बन सकती हैं। जब FSH (Follicle Stimulating Hormone) या LH (Luteinizing Hormone) का संतुलन बिगड़ता है, तो ovulation ठीक से नहीं होता और cyst बन जाती है।
2. Endometriosis
अगर आपको endometriosis है, यानी आपके uterus की lining जैसे tissues शरीर के दूसरे हिस्सों में बढ़ रहे हैं, तो ovaries में endometriomas cyst बन सकती हैं।
3. PCOS (Polycystic Ovary Syndrome)
यह एक common hormonal disorder है जिसमें ovaries में कई छोटी cysts बन जाती हैं। इसके पीछे insulin resistance, obesity, और genetic factors हो सकते हैं।
4. Pelvic Infection
अगर गर्भाशय या ovary में गंभीर संक्रमण हो, तो ये cyst का रूप ले सकता है।
5. Fertility Treatments
अगर आप infertility treatment ले रही हैं और gonadotropins या ovulation induction drugs का use कर रही हैं, तो इससे ovarian hyperstimulation syndrome हो सकता है, जिसमें कई cysts बन जाती हैं।
Ovarian Cyst से होने वाली जटिलताएँ
हालांकि अधिकांश cyst सुरक्षित होते हैं, लेकिन कुछ ovarian cyst में जटिलताएँ हो सकती हैं, जैसे cyst का फटना, cyst में कैंसर बनने का खतरा, या खून बहना, आइये इन्हें विस्तार से जानते हैं:
- ओवेरियन टॉर्शन (Ovarian Torsion): बड़े सिस्ट के वजन से ओवरी अपनी जगह से मुड़ सकती है, जिससे रक्त का प्रवाह रुक जाता है। यह बहुत दर्दनाक होता है।
- सिस्ट का फटना (Rupture): अगर सिस्ट फट जाए, तो पेट के अंदर bleeding और गंभीर दर्द हो सकता है।
- खून बहना (Hemorrhage): कुछ cysts, खासकर corpus luteum cysts, में bleeding हो सकती है। अगर bleeding ज्यादा हो तो खून की कमी हो सकती है।
- कैंसर का खतरा (Malignancy): Malignant cyst एक कैंसरयुक्त गांठ है जो तरल पदार्थ से भरी होती है और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकती है। इसे बायोप्सी, अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन के जरिए पहचाना जाता है।
नोट: इन सभी समस्याओं से बचने के लिए regular checkup करवाएं और किसी भी symptom को नज़रअंदाज़ ना करें।
Ovarian Cyst का जाँच और इलाज
इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि cyst कैसी है या cyst का आकार क्या है और आपके लक्षण कैसे हैं। आइये जानते हैं ovarian cyst को जांचने के तरीके और इलाज:
जाँच (Diagnosis)
- Ultrasound: यह सबसे common और effective test है। इससे आपके fertility expert ये समझ पाते हैं कि cyst का size, location या quantity क्या है।
- Blood Tests: यह test जानने के लिए किया जाता है की कही cyst pregnancy-related तो नहीं है, और भी test किये जा सकते हैं जैसे:
- CA-125 Test: यह एक tumor marker है जो postmenopausal women में malignancy की जांच करने के लिए किया जाता है।
- Hormone Tests: FSH, LH, estrogen, progesterone levels चेक करने के लिए किया जाता है।
- MRI या CT Scan: अगर ultrasound से clear picture नहीं मिलती या cyst complex है, तो MRI या CT Scan किए जा सकते हैं।
इलाज (Treatment)
- Conservative Management (निगरानी): अगर cyst छोटी है (less than 5 cm), और कोई symptoms नहीं हैं, तो ऐसे में doctors अक्सर 6-8 weeks बाद दोबारा ultrasound करवाने की सलाह देते हैं। ज्यादातर functional cysts इस दौरान अपने आप ठीक हो जाती हैं।
- Medications: आपके symptoms के हिसाब से doctors आपको hormonal treatment और दर्द में आराम आने की दवाइयां देते हैं।
- Surgery: कई जटिल मामलों में doctors सर्जरी करने की सलाह देते हैं, खासकर तब, जब cyst 5-10 cm बड़ी हो, दर्द या complications पैदा कर रही हो, fertility पर असर दाल रही हो या malignancy का खतरा पैदा कर रही हो।
Ovarian Cyst और प्रजनन क्षमता (Fertility)

अक्सर आपके मन में ये सवाल आता होगा कि क्या ovarian cyst के साथ pregnancy संभव है?
जवाब है हाँ, functional cyst, dermoid cyst और cystadenoma आमतौर पर आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करते। हालांकि, अगर cyst endometriosis या PCOS के कारण है, तो गर्भधारण में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। Aastha Fertility Care की IVF विशेषज्ञ Dr.Namita Kotia का कहना है कि ovarian cyst होना आजकल काफी आम बात हो गई है, लेकिन समस्या गंभीर न हो इसीलिए आपको सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है, जैसे नियमित व्यायाम करना, शुद्ध और सात्विक आहार लेना, तनाव से बचना।
और सभी सावधानी बरतने के बाद भी अगर आपको conceive करने में problems आ रही हैं तो Aastha IVF और Fertility Centre, Jaipur में हमारे fertility experts की team आपको सही guidance और लक्षण के अनुसार treatment प्रदान करती है।
ओवेरियन सिस्ट आपके स्वास्थ्य का एक हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन ये आपके सपनों के बीच की बाधा नहीं हैं। सही समय पर जाँच और सही विशेषज्ञ का साथ आपकी इस चिंता को दूर कर सकता है। याद रखें, आपका शरीर आपको जो संकेत दे रहा है, उसे सुनना आपकी सेहत की दिशा में पहला कदम है।हमारे fertility expert से consultation book करने के लिए आज ही call करें 9829069228 पर।
FAQ: Ovarian Cyst in Hindi
क्या Ovarian Cyst खतरनाक होती है?
ज़्यादातर सिस्ट गैर-कैंसरकारी और हानिरहित होते हैं। लेकिन आकार बड़ा होने या फटने पर ये इमरजेंसी का कारण बन सकते हैं।
Ovarian Cyst और PCOS में क्या अंतर है?
ओवेरियन सिस्ट एक तरल भरी थैली है, जबकि PCOS एक मेटाबॉलिक बीमारी है जिसमें हार्मोनल गड़बड़ी के कारण ओवरी में कई छोटी गांठें बन जाती हैं।
Ovarian Cyst होने पर क्या गर्भधारण संभव है?
बिल्कुल संभव है। अधिकांश सिस्ट फर्टिलिटी पर बुरा असर नहीं डालते, बस नियमित मॉनिटरिंग की आवश्यकता होती है।
Ovarian Cyst का सबसे अच्छा इलाज क्या है?
यह सिस्ट के प्रकार पर निर्भर करता है। छोटे सिस्ट के लिए इंतज़ार करना और बड़े या दर्दनाक सिस्ट के लिए सर्जरी या दवाएं सबसे अच्छा इलाज हैं।
Ovarian Cyst कब सर्जरी की मांग करती है?
जब सिस्ट का आकार 5-10 सेमी से बड़ा हो जाए, वह लगातार दर्द दे रहा हो, या अल्ट्रासाउंड में वह ‘कॉम्प्लेक्स’ दिखाई दे, तब वह सर्जरी मांगती है।
Ovarian Cyst से बचने के घरेलू उपाय क्या हैं?
कोई पुख्ता उपाय नहीं हैं, लेकिन संतुलित आहार, वजन नियंत्रण और तनाव कम करके आप हार्मोनल संतुलन बनाए रख सकती हैं।
क्या Ovarian Cyst अपने-आप ठीक हो सकती है?
हाँ, ‘फंक्शनल सिस्ट’ आमतौर पर 2 से 3 मासिक चक्रों के भीतर बिना किसी इलाज के अपने आप घुल जाते हैं।



Leave a comment