प्रेगनेंसी नहीं हो रही तो क्या करें जानिए सरल उपाय
Fact Checked
All the blogs on this website are intended to answer your toughest questions and offer relevant doubts based on scientific studies.
Dr. Namita Kotia has been practicing infertility treatment at Aastha Fertility Care since 2010, and during this time, she has helped around 2000+ couples become parents through IVF treatment and also other assisted reproductive technology (ART) methods like ICSI, IUI, GIFT, etc. Dr. Namita provides her patients with the best possible care and treatment options.
बच्चे की चाहत हर महिला के दिल में होती है लेकिन कई बार बहुत प्रयास करने के बाद भी प्रेगनेंट होने में दिक्कत आती है तो ऐसे में महिला को यह जानने की जरुरत है की प्रेगनेंसी नहीं हो रही तो क्या करें | प्रेगनेंट नहीं होने के बहुत से कारण हो सकते है | यदि समय पर आप इन कारणों को समझकर सही तरह से अपनी दिनचर्या निर्धारित करती है और अपने खानपान पर ध्यान देती है, तो आप प्रेगनेंसी के बीच आ रही रूकावट को दूर कर सकती है |
कुछ महिलाओं को शारीरिक समस्याएं भी हो सकती है जो प्रेगनेंसी न होने का कारण बन सकती है तो ऐसे में परेशान होने की बात नहीं है | आज कई ऐसे फर्टिलिटी उपचार है जिसके द्वारा आप प्रेगनेंट होकर माँ बन सकती है | तो आइये बिना देर किये जानते है प्रेगनेंसी नहीं हो रही तो क्या करना चाहिए |

निशुल्क ऑनलाइन परामर्श, राजस्थान के प्रशिद्ध प्रजनन विशेषज्ञ द्वारा|
निशुल्क ऑनलाइन परामर्श फॉर्म भरे|प्रेगनेंसी नहीं हो तो क्या करना चाहिए –
Table of Contents
सही उम्र में प्रयास करें –
अक्सर काम में लगे होने के कारन आजकल शादी की उम्र बढ़ती जा रही है | शादी के बाद भी अक्सर जोड़े कई साल तक बच्चा प्लान नहीं करते है जो की प्रेगनेंसी नहीं होने के बड़े कारणों में से एक है | Doctars प्रेगनेंट होने के लिए सही उम्र 18 से 28 को मानते है | इसलिए इन वर्षों के बीच बच्चे के लिए किये गए प्रयास अधिक सफल होते है |
सबसे पहले तो शादी सही उम्र में कर लेनी चाहिए और यदि आपकी शादी लेट हो रही है तो बच्चे की प्लानिंग में गैप नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको प्रेगनेंसी में दिक्कत हो सकती है |
पोषक आहार लें
बेबी कंसीव करने के उपाय की शृंखला मे अगला उपाय यह है कि आपको पोषक तत्वों से युक्त भोजन करना चाहिए | अपने भोजन में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन,आयरन, कैल्शियम युक्त आहारों को शामिल करना चाहिए | यदि आप पोषक भोजन सही समय पर करती है तो आपकी प्रेगनेंसी के सम्भावना 30%तक पहुंच जाती है |
नियमित व्यायाम
प्रेगनेंसी के लिए जरुरी है की आपकी बॉडी एक्टिव रहे इसके लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए | शरीर को निष्क्रियता से बचाना चाहिए | सुबह सुबह वॉक करनी चाहिए और शरीर की हल्की स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए | इसके अलावा आप स्विमिंग और साइकिलिंग भी कर सकती है यह आपकी प्रेगनेंसी में सहायक होती है |
तनाव मुक्त रहें
जीवन में प्रेगनेंसी के साथ ही बहुत सी अन्य बीमारियों की जड़ तनाव होता है | तनाव की वजह से आपके शरीर में हार्मोन का स्त्राव अनियमित होता है जिसके वजह से आपको प्रेगनेंसी में रूकावट हो सकती है | इसलिए खुश रहे आपको क्या अच्छा लगता है उन कामों को करें और तनाव और चिंता से मुक्त रहें |
धूम्रपान और शराब से दूर रहें
शराब का सेवन आपकी प्रजनन क्षमता को घटाता है इसलिए आप धूम्रपान और शराब जैसी चीजों का सेवन करने से बचे | आपके साथ ही आपके पति को भी शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए | इनसे बहुत से विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में घुलकर शरीर की प्रजनन क्षमता को घटाते है |
मोटापे का बढ़ने नहीं दे
जिन महिलओं का वजन अधिक होता है उन महिलाओं को प्रेगनेंसी कंसीव करने में अधिक दिक्कत आती है | इसलिए प्रेगनेंसी हो इसके लिए आपको संतुलित भोजन करना चाहिए और एक्ससरसाइज करते रहना चाहिए जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है और प्रेगनेंसी में किसी तरह की रूकावट नहीं आती है |
नियमित सेक्स करें
जब तक मैदान में नहीं उतरेंगे तब तक आप जीतेंगें कैसे | इसी तरह प्रेगनेंसी के लिए सबसे जरुरी है की आपको अपने पार्टनर के साथ हर 2 से 3 दिन के अंतराल पर सेक्स करना चाहिए | आप जितना अधिक सेक्स करेंगे आपकी प्रेगनेंसी की सम्भावना भी उतनी अधिक बढ़ जाएगी |
नियमित माहवारी चक्र सुनिश्चित करें
महिला के माहवारी का चक्र सामान्य रूप से 28 से 32 दिन के मध्य होता है | यदि माहवारी इससे अधिक या कम है तो इसका मतलब है की महिला के अंडाशय में अंडे सही तरह से mature नहीं हो पा रहे है |
जिसकी वजह से प्रेगनेंसी में दिक्कत आती है | नियमित माहवारी के लिए सही खानपान और शारीरिक सक्रियता जरुरी होती है | इसके बाद भी माहवारी समय से नहीं हो रहीहै तो डॉक्टर को दिखाएँ |
Ovulation के समय का ध्यान रख करें प्रयास
पीरियड से 2 सप्ताह पहले महिला के अंडाशय से अंडा परिपक्व होकर फॉलिकल से अलग होता है और इसके बाद वह फ़ैलोपिन ट्यूब में जाता है जहाँ पर वह 12 से 24 घंटे रुकता है यह समय प्रेगनेंसी के लिए सबसे सही समय होता है |
आज के समय बहुत सी मोबाइल एप के माध्यम से आप जान सकती है की Ovulation का समय हुआ है या नहीं | ऐसे में आप ओवुलेशन के समय को जानकर सही प्रयास करती है तो आपको प्रेगनेंसी की सम्भावना भी अधिक होती है |
यह प्रेग्नेंट होने का उपाय है जो आप सामान्यतः कर सकती है लेकिन यदि ये सभी उपाय करने के बाद भी आप प्रेगनेंट नहीं हो पा रही है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए | ऐसे में डॉक्टर आपके कुछ चेकअप करते है और उसके आधार पर आपको सही उपचार बताते है |
महिलाओं के प्रेगनेंसी नहीं होने के कई शारीरिक कारण जैसे अंडाशय में एग का निर्माण नहीं होना, फ़ैलोपिन ट्यूब में रूकावट होना, निषेचित होने के बाद अंडे का गर्भाशय की दिवार से ना चिपकना, पुरुष में शुक्राणुओं का कम बनना या नहीं बनना | ऐसे में डॉक्टर कुछ फर्टिलिटी Tretment की सलाह देते है जिससे आप प्रेगनेंट हो पाती है | तो आइये जानते है उनके बारे में –
प्रेगनेंसी नहीं हो तो इन फर्टिलिटी उपचार से प्रेगनेंसी को सम्भव बनाएं
IUI Treatment से प्रेगनेंसी
यह एक सामान्य फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है | इस प्रक्रिया में 2 स्टेप ट्रीटमेंट किया जाता है | यदि महिला के अंडाशय में एग का सही तरह से निर्माण नहीं हो रहा है और व फॉलिकल से अलग नहीं हो पा रहे है | पुरुष साथी में शुक्राणु कम बन रहे है या वे कम एक्टिव है तो ऐसे में महिला को कुछ इंजेक्शन दिए जाते है | जिससे egg फॉलिकल से सही तरह से अलग हो पाता है |
इसके बाद पुरुष साथी से शुक्राणु प्राप्त कर उन्हें साफ़ किया जाता है और उनमें से क्वालिटी शुक्राणुओं को एक सिरिंज द्वारा महिला के गर्भाशय में छोड़े जाते है | इसके बाद की सारी प्रक्रिया नेचुरल रूप से होती है | इसकी सफलता की दर 10 से 15% होती है | कुछ मामलों में IUI से सफलता मिल जाती है | लेकिन यदि समस्या किसी और तरह की है तो IVF ही सही उपचार होता है |
IVf Treatment से प्रेगनेंसी
निसंतान जोड़ों के लिए IVF ने बच्चे की चाहत को पूरा करने में बहुत मदद की है | इस ट्रीटमेंट के द्वारा अभी तक हजारों लाखो जोड़े अपने बच्चे की चाहत को पूरा कर पाएं है | IVF Treatment में पहले जोड़े डॉक्टर से परामर्श करते है | Ivf treatment की सफलता की दर 35% तक होती है |
इसमें महिला के अंडाशय से अण्डों को और पुरुष के शुक्राणु को लैब में ही एक तरल पदार्थ में निषेचित करवाया जाता है | निषेचित होने के बाद उस 2 से 3 दिन लैब में रखा जाता है और फिर उसे एक सिरिंज द्वारा गर्भाशय में डाला जाता है | इस तरह प्रेगनेंसी की बहुत सी जटिलताओं को जैसे फ़ैलोपिन ट्यूब की रूकावट, अंडो की कमी और शुक्राणु की कमी को दूर कर प्रेगनेंसी को सफल बनाया जाता है |
निष्कर्ष
आशा जीवन के लिए सबसे जरुरी चीज है | इस दुनिया में अगर आप आशा रखते है तो आप सफल भी जरूर होते है | तो इसी तरह यदि यदि प्रेगनेंसी नहीं हो रही है तो क्या करें यह सोचकर अधिक परेशान ना हो | केवल ऊपर बताये गए सभी उपायों को अपनाएं और यदि उसके बाद भी परेशानी आ रही है तो आप आस्था फर्टिलिटी पर आकर डॉक्टर से IUI और IVF ट्रीटमेंट के बारे में जान सकती है |
हमारे यहाँ पर आधुनिकतम तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा पहले परामर्श दिया जाता है और इसके बाद आपके प्रेगनेंसी हिस्ट्री को जानकर सही उपचार प्रदान किया जाता है |
Leave a comment