Hysterectomy Meaning in Hindi: कारण, प्रकार और प्रभाव

hysterectomy meaning in hindi

हिस्टरेक्टॉमी (hysterectomy meaning in hindi) का मतलब एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें महिला के गर्भाशय (Uterus) को निकाला जाता है। इसे fibroids, endometriosis, अत्यधिक ब्लीडिंग, या uterine cancer जैसी स्थितियों में किया जाता है। Hysterectomy के बाद महिला के पीरियड्स बंद हो जाते हैं और वह pregnant नहीं हो सकती। Post-hysterectomy status में महिला को हार्मोनल बदलाव, menopause के लक्षण, और recovery के लिए विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है।

जब सेहत से जुड़ी बात आती है, तो कभी-कभी ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल देते हैं और उन्ही में से एक है गर्भाशय से जुड़ी समस्या, जिसमे अत्यधिक गंभीर परिस्थितियों में ना दवाइयां काम करती है ना अन्य इलाज काम करते है, तब डॉक्टर अक्सर हिस्टरेक्टॉमी की सलाह देते हैं। 

यह सुनकर मन में सवाल आना जायज़ है कि आखिर hsyterectomy क्या है?

हिस्टरेक्टॉमी का मतलब है (hysterectomy meaning in hindi) बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन। ये आजकल महिलाओं में बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय महिलाओं में  hysterectomy सर्जरी की औसत आयु मात्र 37 वर्ष है, और 10 में से 1 महिला 50 वर्ष की आयु तक पहुँचते-पहुँचते हिस्टरेक्टॉमी करवा चुकी होती है।

Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) Aastha Fertility Care की IVF विशेषज्ञ का कहना है कि hysterectomy एक irreversible decision है, इसलिए इसे करवाने से पहले आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए।

तो आइए इस blog में विस्तार से समझते हैं हिस्टरेक्टॉमी क्या है (hysterectomy in hindi), इसके प्रकार, कारण, प्रक्रिया, और surgery के बाद आपके शरीर और जीवन पर क्या असर पड़ता है।

Hysterectomy Meaning in Hindi (Hysterectomy क्या है?)

Hysterectomy Meaning in Hindi (Hysterectomy क्या है?)

सरल शब्दों में कहें तो, हिस्टरेक्टॉमी का अर्थ (hysterectomy in hindi) है बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन। यह एक प्रमुख सर्जरी है जिसके बाद महिला गर्भधारण नहीं कर सकती और यदि ओवरीज़ भी निकाल दी गई हैं, तो पीरियड्स भी बंद हो जाते हैं। यही कारण है कि यह सर्जरी डॉक्टर उन महिलाओं को recommend करते हैं जो या तो अपना परिवार पूरा कर चुकी हों, या जिनकी medical condition बहुत serious हो।

Hysterectomy के प्रकार (Types of Hysterectomy)

Hysterectomy एक ही प्रकार की नहीं होती कई प्रकार की होती है जैसे total hysterectomy, partial hysterectomy, radical hysterectomy आदि। आपकी medical condition के आधार पर doctor तय करते हैं कि आपको किस प्रकार की surgery की जरूरत है। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:

  1. Total Hysterectomy

इस surgery में पूरा गर्भाशय (uterus) और cervix दोनों निकाल दिए जाते हैं। यह hysterectomy का सबसे common प्रकार है। Uterine cancer, fibroids या गंभीर endometriosis जैसी स्थितियों में यही सर्जरी recommend की जाती है।

  1. Partial / Subtotal Hysterectomy

इसे Subtotal Hysterectomy भी कहते हैं। इसमें सिर्फ गर्भाशय का ऊपरी हिस्सा निकाला जाता है और cervix को रखा जाता है। यह surgery उन महिलाओं के लिए उपयुक्त हो सकती है जिनमें cervix से संबंधित कोई समस्या नहीं होती।


Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success


  1. Radical Hysterectomy

Radical Hysterectomy में गर्भाशय और cervix के साथ-साथ uterus के आसपास के supportive tissues और कभी-कभी vagina का ऊपरी हिस्सा भी निकाल दिया जाता है। यह ज़्यादातर uterine या cervical cancer के advanced cases में की जाती है।

  1. Hysterectomy with Oophorectomy

इसमें गर्भाशय के साथ-साथ एक या दोनों ovaries और fallopian tubes भी निकाल दिए जाते हैं, जिसे Bilateral Salpingo-Oophorectomy भी कहते हैं। जब ovaries निकाल दी जाती हैं, तो शरीर में estrogen का production अचानक बंद हो जाता है, जिससे surgical menopause शुरू हो जाती है।

hysterectomy in hindi - Hysterectomy क्यों की जाती है?

Hysterectomy क्यों की जाती है?

Hysterectomy एक बड़ा और irreversible निर्णय है, इसलिए doctor इसे तभी recommend करते हैं जब अन्य सभी treatments काम न कर रहे हों। Fibroid, cervical cancer, endometriosis जैसे कुछ कारण और भी हैं जिनकी वजह से ये सर्जरी करनी पडती है, आइये विस्तार से जानते हैं:

  1. Fibroids (गर्भाशय की गाँठ)

Uterine fibroids यानी गर्भाशय में बनने वाली non-cancerous गाँठें, ये बहुत common हैं। जब ये बहुत बड़ी हो जाएँ, बहुत तेज दर्द दें या बहुत ज्यादा हो या bleeding होने लगे और medication से ठीक न हों, तो hysterectomy की जरूरत पड़ सकती है।

  1. अत्यधिक या अनियमित ब्लीडिंग

अगर आपको हर महीने इतनी ज्यादा bleeding होती है कि आपकी daily life प्रभावित होती है, आप anemia की शिकार हो रही हैं, और hormonal treatments से कोई राहत नहीं मिल रही, तब डॉक्टर्स hysterectomy की सलाह दे सकते हैं।

  1. Endometriosis

Endometriosis में गर्भाशय की inner lining जैसा tissue गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है। इससे बहुत तेज दर्द, irregular periods और fertility problems हो सकते हैं। जब medications और अन्य surgeries से आराम न मिले, तो hysterectomy करवानी पड़ सकती है।

  1. Uterine और Cervical Cancer

Uterine cancer (endometrial cancer), cervical cancer या ovarian cancer जैसी समस्या में surgery की urgency बहुत ज्यादा होती है।

  1. बार-बार होने वाली गंभीर Ovarian Cyst

कुछ महिलाओं में ovarian cysts बार-बार और बहुत बड़े आकार की बन जाती हैं, जिनके rupture होने का खतरा रहता है। ऐसे में खासकर जब कैंसर का भी खतरा हो तब डॉक्टर्स सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।

Hysterectomy की प्रक्रिया (Surgery Procedure)

Hysterectomy की प्रक्रिया (Surgery Procedure)

Hysterectomy तीन अलग-अलग तरीके से की जा सकती है, यह आपकी condition, uterus के आकार और doctor की expertise पर निर्भर करता है:

  1. Abdominal Hysterectomy: इसमें पेट पर एक चीरा लगाकर surgery की जाती है। यह तरीका ज़्यादातर तब इस्तेमाल किया जाता है जब uterus बहुत बड़ा हो या cancer फ़ैल चुका हो। इसमें recovery थोड़ी लंबी होती है।
  2. Vaginal Hysterectomy: इसमें vagina के रास्ते सर्जरी होती है। कोई बाहरी चीरा नहीं लगता, इसलिए recovery थोड़ी जल्दी हो जाती है।
  3. Laparoscopic Hysterectomy: इसमें बहुत छोटे-छोटे cuts लगाकर camera और instruments डाले जाते हैं। यह minimally invasive approach है जिसमें recovery सबसे तेज होती है और pain भी कम होता है।

Hysterectomy के बाद क्या होता है? (Post Hysterectomy Status in Hindi)

Hysterectomy के बाद आपके शरीर में कई बदलाव आते हैं, जैसे menopause का जल्दी आ जाना, periods का बंद हो जाना, मूड स्विंग्स होना, हॉट फ्लैशेस आदि। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:

  • शरीर में होने वाले बदलाव

ऑपरेशन के बाद शुरुआती कुछ हफ्तों तक आपको थकान और हल्का दर्द महसूस हो सकता है। इसीलिए भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।

  • पीरियड्स और प्रजनन पर प्रभाव

सर्जरी के बाद आपके पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं और गर्भधारण नहीं हो सकता।

  • हार्मोनल बदलाव

यदि आपकी ओवरीज़ निकाल दी गई हैं, तो आपके शरीर में हार्मोन का स्तर गिर सकता है, जिससे हॉट फ्लैशेस या मूड स्विंग्स हो सकते हैं।

  • Menopause

सर्जरी के बाद आपका शरीर ‘सर्जिकल मेनोपॉज’ की स्थिति में जा सकता है, खासकर अगर अंडाशय हटा दिए गए हों।

Hysterectomy के बाद देखभाल (Recovery Care)

Hysterectomy होने बाद पूरी देखभाल करना बेहद ज़रूरी है जैसे आराम करना, पौष्टिक आहार लेना, मेंटल health का ख्याल रखना आदि। आइये विस्तार से समझते हैं की Hysterectomy के बाद आपको किस तरह से देखभाल करनी चाहिए:

  • आराम करें: Surgery के बाद कम से कम 4–6 हफ्ते तक पूरा आराम करना बेहद ज़रूरी है।
  • Heavy lifting से बचें: कम से कम 6 हफ्तों तक भारी वज़न उठाने से बचें।
  • पौष्टिक आहार लें: फाइबर से भरपूर आहार लें ताकि constipation न हो और खूब पानी पिएँ।
  • Doctor से consult करते रहें: समय पर check-ups करवाते रहें। अगर fever, unusual bleeding या severe pain हो तो तुरंत doctor से मिलें।
  • Mental health का ख्याल रखें: Hysterectomy एक emotional journey भी है। अपने करीबियों से बात करें। अगर जरूरत लगे तो therapist या counsellor से जरूर मिलें।

Conclusion

हिस्टरेक्टॉमी एक बड़ा निर्णय है, लेकिन सही जानकारी और विशेषज्ञ की सलाह से इसे आसान बनाया जा सकता है। हिस्टरेक्टॉमी (hysterectomy meaning in hindi) को समझने के बाद, अब आप अपनी सेहत के लिए बेहतर निर्णय ले सकती हैं।

यदि अब भी आपके मन में hysterectomy को लेकर या fertility को लेकर कोई भी सवाल है, तो अब ज्यादा सोचने की ज़रुरत नहीं है क्योकि Aastha fertility care, Jaipur में हमारे experienced fertility specialists आपकी स्थिति को समझकर आपको सही मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं।

आप हमसे 9829069228 पर contact कर सकती हैं या website https://aasthafertility.com/contact-us/ pe contact कर सकती हैं।

FAQ: Hysterectomy in Hindi

1. किस उम्र में Hysterectomy की जाती है?

Hysterectomy उम्र के आधार पर नही समस्या के आधार पर की जाती है। आमतौर पर यह 40 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं में की जाती है, लेकिन गंभीर समस्या होने पर यह कम उम्र में भी संभव है।

2. क्या Hysterectomy के बाद महिला सामान्य जीवन जी सकती है?

हाँ, रिकवरी के बाद महिलाएं पूरी तरह से सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी सकती हैं।

3. क्या Hysterectomy से वजन बढ़ता है?

सर्जरी से सीधे वजन नहीं बढ़ता, लेकिन हार्मोनल बदलाव और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कुछ महिलाओं में वज़न बढ़ सकता है।

4. क्या Hysterectomy के बाद यौन जीवन प्रभावित होता है?

रिकवरी के कुछ हफ्तों बाद आप सामान्य यौन जीवन शुरू कर सकती हैं। कई महिलाओं के लिए दर्द खत्म होने के बाद यह अनुभव बेहतर हो जाता है।

5. क्या Hysterectomy के बाद दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं?

हाँ, कुछ समय के लिए पेनकिलर्स दी जाती है और अगर ओवरीज़ हटाई गई हैं, तो हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) दी जा सकती है।

6. Hysterectomy के बाद कितने दिन में ठीक होते हैं?

साधारण cases में लेपरोस्कोपिक सर्जरी में 2-3 हफ्ते और ओपन सर्जरी में 6-8 हफ्ते का समय लग सकता है।

Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.
Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.

Leave a comment

Need Help?

Struggling with Infertility?

We’re Here to Help

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.