Left ovarian cyst (left ovarian cyst in hindi) बाईं ओवरी में बनने वाली तरल, रक्त या अर्ध-ठोस पदार्थ से भरी एक थैली होती है, जो अक्सर हार्मोनल असंतुलन, PCOS, endometriosis या ovulation की सामान्य प्रक्रिया में बदलाव के कारण बनती है। इसके सामान्य प्रकारों में left ovarian simple cyst, left ovarian hemorrhagic cyst और left ovarian follicular cyst शामिल हैं। अधिकांश cysts सामान्य और गैर-कैंसरकारी होती हैं तथा 1–3 महीनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं, लेकिन कुछ मामलों में पेट के बाईं ओर दर्द, पीरियड्स में गड़बड़ी, सूजन या fertility पर असर पड़ सकता है। सही समय पर ultrasound, blood tests और विशेषज्ञ की सलाह से इसका सही निदान और इलाज संभव है।
Left ovarian cyst का पता लगने पर मन में हजारों सवाल उठते हैं, जैसे क्या यह खतरनाक है? क्या इसका operation होगा? क्या इससे माँ बनने में दिक्कत आएगी? आखिर ये है क्या?
Left ovarian cyst बाएं अंडाशय (left ovary) में तरल पदार्थ से भरी एक छोटी थैली को कहा जाता है।
National Centre for Biotechnology के अनुसार, ovarian cysts महिलाओं में बेहद सामान्य हैं और प्रजनन आयु (Reproductive age) की लगभग अधिकतर महिलाओं को जीवन में कभी न कभी ovarian cyst की समस्या होती है। इनमें से ज़्यादातर cases में cyst बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाती है।
Aastha Fertility Care की IVF Specialist Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology)का कहना है कि left ovarian cyst detect होने पर घबराने की ज़रूरत नहीं है, सही जानकारी और समय पर जांच से इसे पूरी तरह manage किया जा सकता है।
आइए इस blog में left ovarian cyst के बारे में विस्तार से समझते हैं: क्या होती है (left ovarian cyst in hindi), इसके प्रकार, कारण, लक्षण, और इसका इलाज क्या है।
Left Ovarian Cyst in Hindi – विस्तार से समझें

जब डॉक्टर आपको बताते हैं कि आपकी बाईं ओवरी में सिस्ट है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपके बाएं अंडाशय में एक छोटी सी गांठ या पानी की थैली बन गई है।
आइये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं:-
- अंडाशय (Ovary) क्या होता है?
आपके शरीर में गर्भाशय (Uterus) के दोनों तरफ बादाम के आकार के दो अंग होते हैं, जिन्हें अंडाशय या ओवरी कहते हैं। इनका मुख्य काम अंडे बनाना और हार्मोन (जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) रिलीज करना होता है।
- सिस्ट (Cyst) क्या होती है?
Cyst आमतौर पर एक तरल पदार्थ से भरी थैली होती है, हालाँकि कभी-कभी इसमें रक्त, या अर्ध-ठोस पदार्थ भी हो भरे भो सकते है। ज़्यादातर cysts दर्द रहित होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं।
Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success
- क्या Left और Right Ovarian Cyst में फर्क होता है?
दोनों तरफ की सिस्ट के लक्षण और कारण लगभग समान होते हैं। फर्क सिर्फ उनकी स्थिति का होता है। हालांकि, यदि सिस्ट बाईं तरफ है, तो कभी-कभी इसका दर्द पेट के निचले बाएं हिस्से में ज्यादा महसूस होता है, जिसे लोग अक्सर गैस या पाचन की समस्या समझ लेते हैं।
Read Also: Right Ovarian Cyst in Hindi | दाईं ओवरी में सिस्ट क्या होता है?
Left Ovarian Cyst के प्रकार
Left Ovarian Cyst कई प्रकार की होती है जैसे follicular cyst, hemorrhagic cyst, simple cyst आदि। आइए इनके बारे में सरल भाषा में समझते हैं:
- Follicular Cyst: यह सबसे सामान्य प्रकार की cyst है। जब अंडाशय में अंडा बनाने वाला follicle फूटता नहीं है और उसके अंदर तरल पदार्थ जमा होने लगता है, तो उसे follicular cyst (left ovarian follicular cyst in hindi) कहते हैं।
- Dermoid Cyst: यह एक जन्मजात cyst होती है जिसमें बाल, वसा, या दाँत जैसे ऊतक हो सकते हैं। यह अपने आप ठीक नहीं होती और इसके लिए surgery की ज़रूरत पड़ सकती है।
- Hemorrhagic Cyst (left ovarian hemorrhagic cyst in hindi): जब किसी सिस्ट के अंदर खून की नस फट जाती है और रक्त जमा हो जाता है, तो उसे हेमरेजिक सिस्ट कहा जाता है।
- Simple Cyst (left ovarian simple cyst in hindi): जैसा नाम से ही पता चलता है यह एक सरल, पतली दीवारों वाली थैली होती है जिसमें केवल साफ तरल पदार्थ भरा होता है। यह cyst आम तौर पर benign (कैंसर रहित) होती है और ज़्यादातर cases में बिना operation के अपने आप ठीक हो जाती है।
- Endometrioma: यह cyst endometriosis की वजह से बनती है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत (Endometrium) जैसे ऊतक ovary के बाहर बढ़ने लगते हैं। इसे chocolate cyst भी कहते हैं क्योंकि इसके अंदर गाढ़ा भूरा रक्त भरा होता है।
Left Ovarian Cyst के कारण
बाईं ovary में सिस्ट बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे PCOS, hormonal imbalance, pelvic infection आदि, आइये इन्हें detail में समझते हैं:
- Hormonal Imbalance (हार्मोनल असंतुलन): जब शरीर में hormones सही मात्रा में नहीं बनते, तो follicle का ovulation सही से नहीं होता और follicular cyst बन सकती है।
- Endometriosis (एंडोमेट्रियोसिस): जब गर्भाशय की परत ovary पर बढ़ने लगती है, तो endometrioma cyst बन सकती है।
- PCOS (Polycystic Ovary Syndrome): PCOS में ovaries में बहुत सारी छोटी-छोटी cysts बन जाती हैं और अगर ये पूरी तरह ठीक नहीं होती तो आगे चलकर बड़ी cyst बन सकती है।
- Pelvic Infection (पेल्विक संक्रमण): गंभीर संक्रमण (Infection) ovary तक पहुँचकर cyst का कारण बन सकता है।
- Genetics (आनुवंशिक कारण): यदि परिवार में किसी को ovarian cyst रही हो, तो आपको भी होने की संभावना होती है।
Left Ovarian Cyst के लक्षण

बहुत सी महिलाओं में left ovarian cyst के कोई लक्षण नहीं होते और यह किसी routine ultrasound में ही पकड़ में आती है। लेकिन जब लक्षण होते हैं, तो ये कुछ ऐसे हो सकते हैं,
जैसे:
- पेट के बाईं ओर दर्द: यह दर्द हल्का भी हो सकता है और तेज भी। कभी-कभी यह दर्द पीठ या जांघ तक भी जा सकता है।
- पेट में भारीपन या फूलापन: खासकर बाईं तरफ पेट भारी या फुला हुआ लगना।
- पीरियड्स में अनियमितता: मासिक धर्म का देर से आना, बहुत कम या बहुत ज्यादा bleeding होना।
- पीरियड्स के दौरान तेज दर्द (Dysmenorrhea): यह ovarian cyst की वजह से और बढ़ सकता है।
- संभोग के दौरान दर्द (Painful Intercourse / Dyspareunia): संबंध बनाते समय दर्द महसूस होना।
- जी मिचलाना या उल्टी का मन: खासकर cyst बड़ी होने पर।
- बार-बार पेशाब आना: यदि cyst bladder पर दबाव बना रही हो।
- अचानक बहुत तेज दर्द: यदि cyst फट जाए (rupture) तो अचानक बेहद तेज दर्द हो सकता है, इसे emergency माना जाता है।
Left Ovarian Cyst का निदान
Left ovarian cyst का पता लगाने के लिए doctors आमतौर पर ultrasound और blood test के अलावा भी कुछ और तरीके अपना सकते हैं जैसे:
1. Pelvic Ultrasound (पेल्विक अल्ट्रासाउंड)
यह सबसे पहली और सबसे ज़रूरी जांच है। इसमें ovary का साइज़, cyst का प्रकार और उसकी स्थिति देखी जाती हैं। Transvaginal Ultrasound (TVS) से और भी साफ तस्वीर मिलती है।
2. Blood Tests (रक्त परीक्षण)
- CA-125 Test: यह cancer marker है जो cyst के malignant (कैंसरयुक्त) होने का शक होने पर किया जाता है।
- Hormone Tests: LH, FSH, Estradiol, ये hormones की जांच PCOS जैसी स्थिति में की जाती है।
3. MRI या CT Scan
MRI CT Scan जटिल मामलों में किया जाता है जब ultrasound से पूरी clarity नहीं मिलती।
4. Laparoscopy (लैप्रोस्कोपी)
यह एक छोटी surgical procedure है जिसमें camera की मदद से ovary को directly देखा जाता है। यदि ज़रूरत हो तो इसी दौरान cyst को निकाला भी जा सकता है।
Left Ovarian Cyst का इलाज
Left ovarian cyst का इलाज उसके प्रकार, आकार और आपकी उम्र पर निर्भर करता है।
आइए जानते हैं इसके लिए doctor इलाज के क्या विकल्प बता सकते हैं:
1. Watchful Waiting (प्रतीक्षा और निगरानी)
यदि cyst छोटी है, simple है और कोई लक्षण नहीं है, तो doctor 1-3 महीने बाद फिर से ultrasound करवाने की सलाह देते हैं। ज़्यादातर functional cysts अपने आप ठीक हो जाते हैं।
2. दवाइयाँ (Medications)
- Oral Contraceptive Pills (OCP): Hormonal pills नई cysts को बनने से रोक सकती हैं और existing cysts को shrink करने में मदद करती हैं।
- दर्द निवारक दवाएं: Ibuprofen जैसी दवाएं भी ली जा सकती है जिससे दर्द में राहत मिलती है।
3. Laparoscopic Surgery (लैप्रोस्कोपिक सर्जरी)
यदि cyst बड़ी है, बढ़ रही है, या लक्षण गंभीर हैं, तो laparoscopic surgery से cyst को निकाला जाता है। यह minimally invasive procedure है जिसमें 2-3 छोटे cuts लगते हैं और recovery जल्दी होती है।
4. Laparotomy (लैपरोटॉमी)
बहुत बड़ी या complex cysts में open surgery की ज़रूरत पड़ सकती है।
ध्यान रखें: किसी भी इलाज का फैसला हमेशा एक experienced fertility specialist के साथ मिलकर करें। Self-medication या घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें।
Left Ovarian Hemorrhagic Cyst in Hindi
जब बाईं ovary की follicular cyst के अंदर की रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) फट जाती हैं, तो उस cyst में रक्त भर जाता है। इसी को left ovarian hemorrhagic cyst कहते हैं। इसके कई अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं जैसे पेट के बाईं ओर अचानक तेज दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट में सूजन और भारीपन लगना, intercourse के दौरान दर्द होना आदि। ज़्यादातर मामलों में hemorrhagic cyst 6 से 8 हफ्तों में अपने आप घुल जाती है। लेकिन यदि दर्द बहुत तेज हो, bleeding बंद न हो, या cyst का आकार बड़ा हो, तो तुरंत doctor से मिलना ज़रूरी है। Dr. Namita Kotia का कहना है कि hemorrhagic cyst को हल्के में लेना सही नहीं है। यदि आपको अचानक बाईं तरफ बहुत तेज दर्द हो और चक्कर आने लगें, तो यह emergency हो सकती है ऐसे में तुरंत doctor से consult करें।
Left Ovarian Cyst और Pregnancy
क्या left ovarian cyst से मैं माँ बन सकती हूँ? यह सवाल उन हर महिलाओं के मन में होता है जो परिवार शुरू करना चाहती हैं। जवाब है हाँ, बिल्कुल। Left ovarian cyst detect होने का यह मतलब नहीं है कि आप कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी। यदि cyst functional है, तो यह fertility पर असर नहीं डालती। हालांकि, एंडोमेट्रियोमा या PCOS जैसी स्थिति में doctor की सलाह लेना जरूरी होता है ताकि आपके माँ बनने का सफर आसान हो सके।
डॉक्टर से कब मिलें?
कई बार left ovarian cyst में situation ऐसी हो जाती है की doctor से मिलना बेहद ज़रूरी होता है, जैसे पेट के बाईं ओर अचानक तेज और असहनीय दर्द होना, बुखार के साथ पेट दर्द होना उल्टी जो बंद न हो, चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना, पीरियड्स में बहुत ज्यादा या बहुत कम bleeding, ultrasound में बार-बार cyst का बड़ा होते जाना। यदि आपको ऐसी कोई भी समस्या हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें।
Conclusion
बाईं ओवरी में सिस्ट एक ऐसी स्थिति है जिसे पहली बार सुनने में घबराहट लग सकती है, लेकिन सही जानकारी और समय पर diagnosis से इसे बखूबी manage किया जा सकता है। ज़्यादातर cysts, चाहे वो left ovarian simple cyst हो, left ovarian follicular cyst हो, या left ovarian hemorrhagic cyst, सही खान-पान और देखभाल से ये अपने आप ठीक हो जाती हैं।
यदि आपके मन में भी left ovarian cyst को लेकर कोई सवाल है या आप माँ बनने की राह में किसी चुनौती का सामना कर रही हैं, तो Aastha IVF & Fertility Centre, Jaipur की team आपके साथ है। यहाँ आपकी हर चिंता को गंभीरता से सुना जाता है और आपको वह व्यक्तिगत देखभाल दी जाती है जिसकी आपको सच में ज़रूरत है।
अधिक जानकारी के लिए 9829069228 पर संपर्क करें।
FAQ
Left ovarian cyst क्या होती है?
Left ovarian cyst बाईं ovary में बनने वाली एक थैलीनुमा संरचना होती है जिसमें तरल, रक्त या अर्ध-ठोस पदार्थ भरा होता है। यह कई प्रकार की होती है और ज़्यादातर cases में benign (कैंसर रहित) होती है।
Left ovarian simple cyst कितनी खतरनाक है?
Left ovarian simple cyst आमतौर पर खतरनाक नहीं होता। इसकी दीवारें पतली और साफ होती हैं और यह अक्सर बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन यदि यह बड़ी हो जाए या लक्षण हों, तो doctor से consult करना ज़रूरी है।
Left ovarian hemorrhagic cyst अपने आप ठीक हो सकती है?
हाँ। ज़्यादातर मामलों में left ovarian hemorrhagic cyst 6-8 हफ्तों में अपने आप घुल जाती है। लेकिन यदि दर्द बहुत तेज हो या cyst बड़ी हो, तो तुरंत doctor से मिलें।
Left ovarian follicular cyst क्या होती है? (Left ovarian follicular cyst in hindi)
Left ovarian follicular cyst तब बनती है जब ovulation के समय follicle फटता नहीं है और उसमें तरल पदार्थ भर जाता है। यह सबसे सामान्य प्रकार की ovarian cyst है और आमतौर पर 1-3 महीनों में अपने आप ठीक हो जाती है।
Left ovarian cyst का operation जरूरी है?
हर cyst का operation नहीं होता, ज़्यादातर cysts (follicular/corpus luteum) अपने आप ठीक हो जाती हैं। Operation तब ज़रूरी होता है जब cyst बड़ी हो, बढ़ रही हो, दर्द गंभीर हो, या dermoid/endometrioma जैसी complex cyst हो।
Left side में cyst दर्द क्यों करती है?
जब cyst का आकार बढ़ता है तो वह आसपास के अंगों पर दबाव बनाती है। इसके अलावा, यदि cyst में रक्तस्राव हो (hemorrhagic cyst) या cyst फट जाए (rupture), तो तेज दर्द होता है।
क्या ovarian cyst cancer बन सकती है?
ज़्यादातर ovarian cysts benign (कैंसर रहित) होते हैं। लेकिन बहुत कम cases में, खासकर menopause के बाद, cyst malignant हो सकती है। इसीलिए regular ultrasound और CA-125 test से monitoring ज़रूरी है।
Left ovarian cyst में क्या खाना चाहिए?
Anti-inflammatory खाना जैसे हरी सब्जियाँ, फल, omega-3 fatty acids (अलसी के बीज, मछली), और fiber युक्त भोजन फायदेमंद होता है। Processed food, refined sugar, और अत्यधिक dairy से परहेज़ करना बेहतर रहता है। किसी भी diet plan को follow करने से पहले अपने doctor से सलाह लें।
Pregnancy में left ovarian cyst मिले तो क्या करें?
घबराएं नहीं। पहली तिमाही में corpus luteum cyst होना सामान्य है। ऐसे समय में अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं और उनकी निगरानी में रहें। ज़्यादातर ऐसी cysts 14-16 हफ्तों में अपने आप ठीक हो जाती हैं।
Left ovarian cyst कितने दिनों में ठीक होती है?
Functional cysts (follicular/corpus luteum) आमतौर पर 1-3 महीनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। Hemorrhagic cysts 6-8 हफ्तों में। लेकिन dermoid cyst या endometrioma को इलाज की ज़रूरत होती है।



Leave a comment