TSH Test in Hindi | TSH टेस्ट क्या है, पूरी जानकारी

TSH Test in Hindi | TSH टेस्ट क्या है, पूरी जानकारी

TSH Test (tsh test in hindi) एक blood test है जो यह जांचता है कि आपकी thyroid gland सही तरीके से काम कर रही है या नहीं। यह test खासतौर पर तब करवाया जाता है जब लगातार थकान, वजन बढ़ना या घटना, बाल झड़ना, irregular periods, infertility, या mood changes जैसे symptoms दिखाई दें। TSH की full form Thyroid Stimulating Hormone होती है। यह hormone pituitary gland से निकलता है और thyroid gland को T3 और T4 hormones बनाने का signal देता है। डॉक्टर अक्सर Thyroid Function Test के तहत T3, T4 और TSH तीनों tests साथ में करवाने की सलाह देते हैं ताकि thyroid imbalance का सही कारण पता चल सके। सामान्यतः TSH की normal range 0.4-4.0 mIU/L मानी जाती है, लेकिन pregnancy planning या fertility treatment में इसे 2.5 mIU/L से कम रखना बेहतर माना जाता है। High TSH का मतलब Hypothyroidism हो सकता है, जबकि low TSH, Hyperthyroidism की तरफ इशारा करता है।

थकान रहती है, वजन में अचानक बदलाव आ गया है, बाल झड़ रहे हैं, त्वचा बेजान लग रही है और सबसे बड़ी बात, माँ बनने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं? ये सभी लक्षण thyroid imbalance की तरफ इशारा करते हैं और इसका पता आप एक blood test से करवा सकते हैं जिसका नाम है TSH test.

यह टेस्ट न केवल थायराइड विकारों की पहचान करता है, बल्कि यह महिलाओं की फर्टिलिटी और प्रेगनेंसी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।  नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार भारत में लगभग 42 मिलियन लोग थायरॉइड से जुड़ी किसी न किसी समस्या से पीड़ित हैं, और सबसे दुखद बात यह है कि बहुत से लोगों को यह पता भी नहीं होता कि उनकी थकान, मूड स्विंग्स या बांझपन की समस्या के पीछे थायरॉइड का हाथ हो सकता है। 

Aastha Fertility Care की IVF विशेषज्ञ Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) का कहना है कि जो महिलाएं conceive करने की कोशिश करती हैं और नहीं कर पाती हैं, इसके पीछे thyroid का imbalance होना एक बड़ा कारण हो सकता है, जो अक्सर अनदेखा रह जाता है। इसी वजह से TSH test समय पर करवाना इस समस्या को पहचानने और सही दिशा में कदम उठाने में मदद करता है।

तो आइये इस ब्लॉग में हम आपको TSH टेस्ट के बारे में सब कुछ बताएँगे जैसे यह क्या होता है (tsh test in hindi) कब करवाना चाहिए, इसकी नॉर्मल रेंज क्या है, रिपोर्ट कैसे पढनी है, और TSH टेस्ट की कीमत (tsh test cost) क्या होती है।

TSH टेस्ट क्या है

TSH टेस्ट क्या है

TSH टेस्ट एक खून की जांच है जो यह बताती है कि आपका थायराइड ग्लैंड सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। TSH आपके दिमाग में स्थित पिट्यूटरी ग्लैंड द्वारा बनाया जाता है। यह हार्मोन आपके थायराइड ग्लैंड को बताता है कि उसे कितने थायराइड हार्मोन (T3 और T4) बनाने हैं। अगर आपका TSH लेवल सही नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपका थायराइड या तो बहुत ज्यादा काम कर रहा है या बहुत कम।

TSH की फुल फॉर्म क्या है

TSH (tsh test full form) का फुल फॉर्म है Thyroid Stimulating Hormone.

यह हार्मोन आपके मस्तिष्क में स्थित Pituitary Gland (पिट्यूटरी ग्रंथि) से निकलता है। इसका काम थायरॉइड ग्रंथि को यह बताना कि उसे कितना T3 और T4 हार्मोन बनाना है। सरल शब्दों में समझे तो TSH एक मैसेंजर की तरह है जो दिमाग और थायरॉइड के बीच संपर्क बनाए रखता है।

TSH टेस्ट कब करवाना चाहिए

अगर आप नीचे दिए गए किसी भी लक्षण को महसूस कर रहे हैं, तो आपको TSH test जरूर करवाना चाहिए, जैसे:

  • बिना किसी कारण के थकान और कमज़ोरी लगना।
  • अचानक वजन बढ़ना या घटना।
  • बालों का ज़्यादा झड़ना।
  • त्वचा का बहुत रूखा होना या पसीना ज़्यादा आना।
  • हमेशा ठंड या गर्मी लगना।
  • मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन महसूस होना।
  • अनियमित पीरियड्स की समस्या।
  • गर्भधारण करने में परेशानी आना।
  • गर्दन में सूजन होना।
  • दिल की धड़कन बहुत तेज़ या धीमी होना।

TSH टेस्ट कैसे होता है

TSH test बिल्कुल साधारण खून की जाँच है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है, आइये इस test की प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं:


Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success


  • लैब में जाकर आपकी बाँह की नस से थोड़ा सा खून निकाला जाता है।
  • यह प्रक्रिया सिर्फ 2–3 मिनट में हो जाती है।
  • खून के सैंपल को लैब में भेजा जाता है जहाँ TSH का स्तर मापा जाता है।
  • रिपोर्ट आमतौर पर उसी दिन या अगले दिन मिल जाती है।

TSH नॉर्मल रेंज क्या होती है?

TSH की नॉर्मल रेंज mIU/L (milli-International Units per Litre) में मापी जाती है। यह रेंज उम्र, लिंग और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है।

TSH नॉर्मल रेंज क्या होती है?
श्रेणी (Category) नॉर्मल TSH लेवल (mIU/L) 
सामान्य वयस्क (पुरुष व महिला)0.4 – 4.0 mIU/L
गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाएँ0.5 – 2.5 mIU/L (आदर्श)
पहली तिमाही (Pregnancy)0.1 – 2.5 mIU/L
दूसरी तिमाही (Pregnancy)0.2 – 3.0 mIU/L
बच्चे (1–6 साल)0.7 – 5.97 mIU/L
किशोर (12–18 साल)0.5 – 4.3 mIU/L
60 वर्ष से अधिक0.4 – 5.5 mIU/L

ध्यान रखें: हर लैब की अपनी Reference Range थोड़ी अलग हो सकती है। रिपोर्ट में दी गई लैब की रेंज को ज़रूर देखें और डॉक्टर से परामर्श लें।

  • पुरुषों में नॉर्मल TSH लेवल

पुरुषों में TSH की सामान्य range 0.4 से 4.0 mIU/L मानी जाती है। अगर पुरुषों में TSH इससे ज़्यादा हो, तो इसका असर उनके शुक्राणु (sperm) की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। इसीलिए बांझपन की जाँच में पुरुषों का TSH भी देखा जाता है।

  • महिलाओं में नॉर्मल TSH लेवल

महिलाओं में सामान्य TSH रेंज 0.4 से 4.0 mIU/L होती है। लेकिन अगर आप गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो कई विशेषज्ञ TSH को 2.5 mIU/L से नीचे रखने की सलाह देते हैं। यह आपके गर्भधारण की संभावना को बेहतर बनाता है।

  • बच्चों और गर्भवती महिलाओं में TSH रेंज

गर्भावस्था में थायरॉइड का संतुलन बहुत ज़रूरी है न सिर्फ माँ के लिए, बल्कि बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए भी। इसीलिए गर्भावस्था की हर तिमाही में TSH की रेंज थोड़ी अलग होती है जैसा ऊपर टेबल में बताया गया है।

TSH लेवल कम या ज्यादा होने का मतलब

जब आप अपनी थाइरोइड रिपोर्ट देखते हैं, तो दो मुख्य स्थितियां हो सकती हैं जो आपको देखने को मिले, जैसे:

  1. TSH हाई होने पर — Hypothyroidism

अगर आपकी रिपोर्ट में TSH 4.0 mIU/L से ज़्यादा है, तो इसका मतलब है आपका थायरॉइड ग्लैंड सुस्त है यानी Hypothyroidism (हाइपोथायरॉइडिज्म)।

TSH हाई होने के लक्षण:

  • बहुत थकान लगना
  • वजन बढ़ना
  • ठंड ज़्यादा लगना
  • बाल झड़ना और त्वचा का रूखा होना
  • कब्ज़ होना
  • मूड डाउन रहना या डिप्रेशन
  • पीरियड्स अनियमित होना
  • गर्भ न ठहरना
  1. TSH लो होने पर — Hyperthyroidism

अगर TSH 0.4 mIU/L से कम है, तो इसका मतलब है थायरॉइड बहुत ज़्यादा काम कर रहा है यानी Hyperthyroidism (हाइपरथायरॉइडिज्म)।

TSH लो होने के लक्षण:

  • दिल की धड़कन तेज़ होना
  • वजन घटना (बिना कोशिश के)
  • गर्मी बहुत लगना और पसीना आना
  • हाथ कांपना
  • नींद न आना
  • चिड़चिड़ापन और घबराहट
  • बार-बार दस्त होना
  1. रिपोर्ट कैसे पढ़ें

आइये जानते हैं आपको TSH test report में क्या देखना चाहिए, सबसे पहले:

  1. TSH range: Report में सबसे पहले देखें आपका TSH मान कितना है।
  2. Reference Range: लैब ने जो सामान्य रेंज दी है।
  3. H (High) या L (Low) का निशान: अगर रिपोर्ट में H या L लिखा हो तो इसका मतलब है कि आपका लेवल सामान्य से बाहर है।

लेकिन सिर्फ रिपोर्ट देखकर खुद निदान मत करिए। डॉक्टर आपके लक्षणों और पूरी medical history को देखते हुए रिपोर्ट का सही अर्थ समझाएँगे, इसीलिए doctor से consult करें।

T3, T4 और TSH में क्या अंतर है

Doctor आपको अक्सर T3, T4, tsh तीनों एक साथ करवाने को कहते हैं, पर इनमें अंतर समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आइए इस table की मदद से समझते हैं इनमें क्या फर्क है:

TestWhat it measures
(क्या मापता है)
What is its function
Thyroid Stimulating Hormone (TSH)पिट्यूटरी का संकेत थायरॉइड को काम करने का आदेश देता है 
Triiodothyronine (T3)थायरॉइड हार्मोन शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है 
Thyroxine (T4)थायरॉइड हार्मोन शरीर की हर कोशिका को ऊर्जा देता है 
  • TSH: यह ऑर्डर देने वाला हार्मोन है (पिट्यूटरी से आता है)।
  • T3 और T4: ये वो हार्मोन हैं जो थायराइड ग्लैंड खुद बनाता है। जब डॉक्टर को गहरी जांच करनी होती है, तो वे पूरे थायराइड प्रोफाइल की सलाह देते हैं।

TSH Test Cost — TSH टेस्ट की कीमत

भारत में tsh की cost (tsh test cost) आमतौर पर ₹200 से ₹500 के बीच होती है। अगर आप पूरा थायराइड प्रोफाइल (T3, T4, TSH) करवाते हैं, तो यह ₹500 से ₹1000 तक हो सकता है। यह अलग-अलग शहरों और लैब पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

थायरॉइड एक ऐसी समस्या है जो अक्सर चुपचाप आपके शरीर को प्रभावित करती है और जब तक आप थायरॉइड k symptoms समझ पाते हैं, तब तक देरी हो जाती है लेकिन TSH test (TSH test in Hindi) यानी बस एक ब्लड टेस्ट आपको यह बता सकता है कि आपका थायरॉइड सही काम कर रहा है या नहीं।

अगर आप थका हुआ महसूस कर रही हैं, पीरियड्स अनियमित हैं, या माँ बनने की कोशिश में परेशानी आ रही है तो TSH टेस्ट करवाना पहला और सबसे ज़रूरी कदम हो सकता है और अगर रिपोर्ट में कुछ असामान्य दिखे, तो घबराइए मत आप चाहें तो Aastha IVF Centre, Jaipur में संपर्क कर सकती हैं जहाँ Dr Namita Kotia और उनकी team हर महिला की ज़रूरत को समझती है चाहे बात थायरॉइड की हो, हार्मोन की हो, या प्रजनन से जुड़ी किसी भी समस्या की। यहाँ आपको मिलती हैं पारदर्शी सलाह, अत्याधुनिक जाँच सुविधाएँ, और एक टीम जो care के लिए हमेशा available है।

आप चाहें तो 9829069228 पर समपर्क कर सकती है।

FAQ — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

TSH टेस्ट की फुल फॉर्म क्या है?

TSH की फुल फॉर्म है Thyroid Stimulating Hormone। हिंदी में इसे थायरॉइड उत्तेजक हार्मोन कहते हैं।

TSH टेस्ट खाली पेट करना चाहिए या नहीं?

TSH टेस्ट के लिए खाली पेट रहना ज़रूरी नहीं होता। लेकिन अगर डॉक्टर ने T3, T4 के साथ करवाने की सलाह दी है, तो खाली पेट जाना बेहतर है।

TSH की नॉर्मल रेंज क्या होती है?

TSH टेस्ट के लिए खाली पेट रहना ज़रूरी नहीं होता। लेकिन अगर डॉक्टर ने T3, T4 के साथ करवाने की सलाह दी है, तो खाली पेट जाना बेहतर है।

TSH की नॉर्मल रेंज क्या होती है?

सामान्य वयस्कों में TSH की नॉर्मल रेंज 0.4 से 4.0 mIU/L होती है। गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए यह 0.5 से 2.5 mIU/L रखना आदर्श माना जाता है।

T3, T4 और TSH टेस्ट में क्या फर्क है?

TSH थायराइड को कंट्रोल करता है, जबकि T3 और T4 थायराइड द्वारा उत्पादित मुख्य हार्मोन हैं।

TSH हाई होने पर क्या होता है?

TSH हाई होने का मतलब है थायरॉइड कम काम कर रहा है (Hypothyroidism)। इससे थकान, वजन बढ़ना, ठंड लगना, बाल झड़ना और प्रजनन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

TSH टेस्ट की कीमत कितनी होती है?

अकेले TSH टेस्ट की कीमत आमतौर पर ₹150 से ₹350 के बीच होती है। T3, T4, TSH का पूरा थायरॉइड प्रोफाइल ₹300 से ₹700 में हो जाता है।

क्या TSH टेस्ट घर पर हो सकता है?

हाँ, कई लैब्स अब Home Sample Collection की सुविधा देती हैं। आप ऑनलाइन बुकिंग करके घर बैठे खून का सैंपल दे सकती हैं और रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकती हैं।

TSH लो होने के क्या लक्षण हैं?

TSH लो होने पर (Hyperthyroidism) दिल की धड़कन तेज़ होना, वजन घटना, ज़्यादा पसीना आना, हाथ कांपना, नींद न आना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण हो सकते हैं।

TSH रिपोर्ट कितने दिन में आती है?

TSH टेस्ट की रिपोर्ट आमतौर पर उसी दिन या अगले दिन (4–24 घंटे में) आ जाती है। कुछ लैब्स में यह कुछ घंटों में भी मिल जाती है।

Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.
Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.

Leave a comment

Need Help?

Struggling with Infertility?

We’re Here to Help

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.