आईवीएफ लागत जयपुर में
Fact Checked
All the blogs on this website are intended to answer your toughest questions and offer relevant doubts based on scientific studies.
Dr. Namita Kotia has been practicing infertility treatment at Aastha Fertility Care since 2010, and during this time, she has helped around 2000+ couples become parents through IVF treatment and also other assisted reproductive technology (ART) methods like ICSI, IUI, GIFT, etc. Dr. Namita provides her patients with the best possible care and treatment options.
बाँझपन के कारन निसंतान दम्पत्तियों के लिए आस्था फर्टिलिटी आशा की वह किरण है, जिसके उजाले में ना जाने कितने लोगों के घरों में खुशियों के दीपक जले है | IVF की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफलतम उपचार के कारण आज आस्था फर्टिलिटी में, जयपुर ही नहीं बल्कि पुरे देश भर से लोग आकर अपना इलाज करवा रहे है | जयपुर में IVF की लागत इस बात पर निर्भर करती है की आपकी प्रेगनेंसी में किस तरह की समस्या आ रही है | इसके लिए डॉक्टर पहले आपके सभी तरह के चेक-अप करते है और उसके अनुसार आपके लिए IVF ट्रीटमेंट का निर्धारण करते है |
Table of Contents
IVF की लागत ( Self Egg के साथ )

निशुल्क ऑनलाइन परामर्श, राजस्थान के प्रशिद्ध प्रजनन विशेषज्ञ द्वारा|
निशुल्क ऑनलाइन परामर्श फॉर्म भरे|यह IVF की सबसे सामान्य प्रक्रिया है, इसमें IVF उपचार के लिए उपचार चाहने वाले जोड़े की महिला से अंडे और पुरुष से शुक्राणु प्राप्त कर उन्हें कृत्रिम तरीके से निषेचित किया जाता है | इसमें बच्चा आनुवांशिक रूप से भी अपने माता पिता से जुड़ा होता है | इस तरह की प्रक्रिया में IVF की लागत अन्य IVF ट्रीटमेंट की तुलना में कम होती है |
IVF की लागत ( डोनर अंडे के साथ )
कुछ मामलों में जब महिला में किसी कारणवश अंडे सही मात्रा में नहीं बन पाते है या अण्डों की गुणवत्ता सही नहीं होती है,ऐसे में निषेचन के लिए अंडे उपलब्ध नहीं हो पाते है | इस स्थिति में IVF उपचार के लिए वे किसी अन्य महिला डोनर से एग ले सकती है | महिला डोनर कोई भी हो सकती है यह आपके चिर परिचित, रिश्तेदार, परिवार के सदस्य या फिर कोई अजनबी भी हो सकती है | इसमें प्रक्रिया थोड़ी ओर अधिक महंगी हो जाती है |
IVF की लागत ICSI प्रक्रिया के साथ
कई मामलों में पुरुष साथी की बांझपन की समस्या के कारण भी बच्चा पैदा करने में रूकावट आती है या वे मामले जिन्होंने पहले भी IVF उपचार करवाया है और उन्हें उसमें सफलता नहीं मिली है | ऐसे में ICSI के साथ IVF उपचार एक सबसे सफलतम विधि मानी जाती है | इस विधि में पुरुष के शुक्राणु को प्राप्त कर उस एकल गुणवत्ता युक्त शुक्राणु को महिला के अंडे में निषेचित करवाया जाता है| इससे IVF की सफलता की सम्भावना अधिक हो जाती है | क्योंकि यह एक जटिल प्रक्रिया है और इसे विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा ही किया जाता है इसलिए इसकी लागत भी बढ़ जाती है |
VEA के साथ IVF उपचार
जब IVF उपचार करवाने वाले जोड़े के पुरुष साथी के वीर्य में शुक्राणुओं की पर्याप्त संख्या नहीं होती है ऐसे में उनका बाँझपन दूर करने के लिए एक सर्जिकल विधि द्वारा पुरुष की वासो एपिडिडीमल एंटोमोसिस की रूकावट को दूर किया जाता है इसके बाद ही IVF उपचार किया जाता है | इस IVF उपचार में VEA उपचार की लागत भी जुड़ जाती है इसलिए यह IVF ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा हो जाता है |
TESA और Pesa के साथ IVF उपचार
यदि पुरुष के शुक्राणुओं की गुणवत्ता अच्छी नहीं है या फिर उनकी गतिशीलता में कमी है तो ऐसे में वह अंडे तक नहीं पहुंच पाते है और ना ही अंडे की सतह को भेद पाते है | ऐसे में डॉक्टर अच्छे शुक्राणुओ के लिए सीधे वृषण से सिरिंज के द्वारा शुक्राणुओं को प्राप्त करते है| IVF उपचार में यह भी एक जटिल प्रक्रिया है इसलिए इस उपचार मे लागत बढ़ जाती है |
फ्रोजन एग और भ्रूण के साथ IVF उपचार
IVF उपचार में एक बार में सफलता मिलना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है | ऐसे में IVF सेण्टर द्वारा एक बार में ही अंडे और शुक्राणुओं को प्राप्त कर उन्हें अगले दौर के लिए जमा दिया जाता है | ऐसे में यदि पहली बार में IVF प्रक्रिया सफल नहीं होती है, तो जमे हुए शुक्राणुओं का उपयोग दूसरी बार निषेचन के लिए किया जाता है | IVF के लिए अपने शुक्राणुओं और भ्रूण को ज़माने के लिए आपको अलग से कीमत चुकानी होती है | इसलिए यह प्रक्रिया महंगी होती है |
इन सभी IVF उपचार की लागत अलग अलग IVF की प्रक्रियाओं पर निर्भर करती है | पहले IVF प्रक्रिया पर 3 से लेकर 5 लाख तक का खर्चा आता था लेकिन अब तकनीक के उन्नत होने से सफलता की दर तो बढ़ी है, साथ ही IVF की लागत कम हुई है और अब 75,000 से 1,50,000 की लगत में IVF करवा सकते है | IVF क्या है इसके उपचार और लागत के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे विशषज्ञ डॉक्टर से फ्री ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है |
Leave a comment