Unwanted Kit Uses in Hindi – पूरी जानकारी (2026)

Unwanted Kit Uses in Hindi – पूरी जानकारी (2026)

Unwanted Kit Uses in Hindi: यह एक medical abortion medicine kit है जिसका उपयोग शुरुआती pregnancy (आमतौर पर 9 हफ्ते तक) बिना किसी surgery के समाप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें Mifepristone और Misoprostol नाम की दो दवाएं होती हैं, जो मिलकर pregnancy tissue को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती हैं। यह दवा केवल doctor की सलाह, pregnancy confirmation और ultrasound के बाद ही लेनी चाहिए। Unwanted Kit गर्भ के बाहर काम नहीं करती और गलत तरीके से उपयोग करने पर गंभीर complications हो सकते हैं। इसलिए इसे हमेशा qualified gynecologist की निगरानी में ही लेना चाहिए। 

क्या अचानक pregnancy test positive आने के बाद आपके मन में डर, घबराहट और कई सवाल एक साथ आने लगे हैं?

“अब क्या करूं?”
“क्या मेरे पास कोई सुरक्षित विकल्प है?”
“कहीं जल्दबाजी में लिया गया फैसला मेरी सेहत या भविष्य की pregnancy को प्रभावित तो नहीं करेगा?”

ऐसी स्थिति में कई महिलाएं घबराहट में इंटरनेट पर जानकारी खोजने लगती हैं या बिना विशेषज्ञ सलाह के unwanted kit ka सेवन कर लेटी हैं sevan kar leti hain।

Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology), Aastha Fertility Care, Jaipur के अनुसार, “Unwanted Kit एक medical abortion medicine है, जिसका उपयोग शुरुआती गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसे केवल डॉक्टर की सलाह और जरूरी जांचों के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए।”

भारत में हर साल लाखों महिलाएं Unwanted Kit का उपयोग करती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण, कई बार इसे गलत समय पर या बिना जांच के ले लेती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इस Blog में हम आपको Unwanted Kit uses से जुड़ी हर जरूरी जानकारी बताएंगे, ताकि किसी भी निर्णय से पहले आप सही fact समझ सकें और अपनी सेहत के लिए सुरक्षित कदम उठा सकें।

Unwanted Kit क्या है?

Unwanted Kit एक medical abortion kit है। यह Mankind Pharma की बनाई हुई है और इसमें दो दवाएं होती हैं: Mifepristone और Misoprostol। ये दोनों मिलकर early pregnancy को medical तरीके से खत्म करती हैं, बिना किसी surgery के।

India में DCGI (Drug Controller General of India) ने इसे approve किया हुआ है। यह Medical Termination of Pregnancy (MTP) Act के तहत legal है।

लेकिन यह एक prescription medicine है। इसे बिना doctor से मिले, बिना ultrasound करवाए, घर पर खुद decide करके लेना safe नहीं है।


Life Changing Experiences with Aastha Fertility - From Doubt to Success


कई बार ऐसा भी होता है, की कुछ महिलाएं बिना जांच के यह दवा ले ली होती है।और बाद में पता चलता हे कि उनकी pregnancy ectopic थी (नली में)। ऐसे में यह दवा काम नहीं करती और situation बहुत serious हो जाती है।

इसलिए किसी भी निर्णय से पहले डॉक्टर से consultation और आवश्यक जांच करवाना जरूरी है।

आइए समझते हैं कि इस किट में कौन-कौन सी दवाएं शामिल होती हैं।

किट में शामिल दवाएं

Unwanted Kit के एक pack में कुल 5 tablets होती हैं:

1. Mifepristone – 1 tablet (200 mg)

यह पहली दवा है। यह शरीर में Progesterone hormone को block करती है। Progesterone वो hormone है जो pregnancy को बनाए रखता है। जब यह block हो जाता है, pregnancy आगे नहीं बढ़ सकती। डॉक्टर की सलाह के अनुसार यह tablet पहले दिन ली जाती है। 

2. Misoprostol – 4 tablets (800 mcg)

यह दूसरी दवा है। इसे पहली tablet के 24 से 48 घंटे बाद लिया जाता है। यह uterus (गर्भाशय) को contract करवाती है, जिससे pregnancy tissue बाहर निकलती है। Bleeding और cramping इसी दवा की वजह से होती है।

दोनों दवाएं मिलकर काम करती हैं। सिर्फ Misoprostol लेना या सिर्फ Mifepristone लेना उतना effective नहीं होता।

दवाTabletsDoseकामकब लें
Mifepristone1200 mgProgesterone block करेDay 1 — खाली पेट या हल्के खाने के साथ
Misoprostol4800 mcg (200×4)Uterus contract करेDay 2 या Day 3 — 24-48 घंटे बाद

यदि pregnancy 9 हफ्ते से कम की है, तो यह combination 95% से अधिक मामलों में effective माना जाता है।

अब सबसे important सवाल पर आते हैं, आखिर यह Unwanted Kit किसके लिए use होती है?

Unwanted Kit Uses in Hindi (उपयोग)

Tab unwanted kit use यह सबसे ज़्यादा search होने वाला सवाल है। Unwanted Kit का सबसे मुख्य use है early pregnancy का medical termination। यानी, जब pregnancy अनचाही हो और वो अभी शुरुआती stage में हो, तो surgery के बिना, दवाओं से उसे खत्म करना।

इसके अलावा doctors भी इन्हे इन situations में भी use करते हैं:

  • Missed Abortion: जब गर्भ रुक गया हो (baby develop नहीं हो रहा) लेकिन शरीर से अपने आप नहीं निकला।
  • Incomplete Abortion: जब naturally या किसी कारण abortion शुरू हुआ हो लेकिन पूरा नहीं हुआ।

एक ज़रूरी बात: यह दवा सिर्फ intrauterine pregnancy के लिए है, यानी जो pregnancy गर्भाशय के अंदर हो। अगर pregnancy ectopic हो (fallopian tube में), तो यह दवा काम नहीं करती। इसीलिए पहले ultrasound ज़रूरी है।

Unwanted Kit Kitne Din Ki Pregnancy Mein Kaam Karti Hai

विशेषज्ञों के अनुसार: Last Menstrual Period (LMP) के पहले दिन से 63 दिन (9 हफ्ते) तक।

Pregnancy का समयक्या Unwanted Kit काम करती है?Success Rate
LMP से 1–7 हफ्ते (49 दिन तक)हाँ, सबसे ज़्यादा effective95–97%
LMP से 7–9 हफ्ते (50–63 दिन तक)काम करती है, doctor की निगरानी ज़रूरी90–95%
9 हफ्ते (63 दिन) से ज़्यादानहीं, इसके लिए यह approved नहीं है

Unwanted Kit Kaise Khaya Jata Hai (सेवन विधि)

यदि डॉक्टर ने आपकी जांच और ultrasound के बाद Unwanted Kit लेने की सलाह दी है, तो इसका सही उपयोग समझना बहुत जरूरी है। कई महिलाएं दवा तो ले लेती हैं, लेकिन यह नहीं जानतीं कि इसे किस क्रम में लेना है, दवा लेने के बाद शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, और किन लक्षणों पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। 

इसलिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से समझें और हमेशा अपने gynecologist के निर्देशों का पालन करें।

Step 1 – पहले डॉक्टर से मिलें

Ultrasound करवाएं। यह confirm होना चाहिए कि:

  • Pregnancy intrauterine है (tube में नहीं)
  • Pregnancy 9 हफ्ते से कम की है
  • आपकी health condition इस दवा के लिए ठीक है

Step 2 – Day 1: Mifepristone (1 tablet)

इसे दवा को पानी के साथ या फिर हल्का भोजन करने के बाद लिया जा सकता है। इसके बाद 1-2 घंटे आराम करें। इस दिन ज़्यादा कुछ नहीं होगा, यह दवा अंदर से काम शुरू करती है।

Step 3 – Day 2 या Day 3: Misoprostol (4 tablets)

पहली tablet के 24 से 48 घंटे बाद। डॉक्टर की सलाह के अनुसार निम्न में से किसी एक तरीके का उपयोग किया जा सकता है:

  • Sublingual (जीभ के नीचे): चारों tablets जीभ के नीचे रखें। 30 मिनट तक रहने दें। जो बचे उसे पानी के साथ लीजये।
  • Vaginal: Doctor द्वारा।

Step 4 – Bleeding शुरू होगी

Misoprostol के 30 मिनट से कुछ घंटों के अंदर bleeding और cramps शुरू होंगे। यह सामान्य है, इसका मतलब है दवा काम कर रही है।

Step 5 – 14 दिन बाद follow-up

यह सबसे ज़रूरी step है जो लोग skip कर देते हैं। Ultrasound से confirm होना चाहिए कि abortion complete हुआ। अगर incomplete है तो doctor तुरंत next step बताएंगे।

Emergency में तुरंत doctor के पास जाएं अगर:

  • 1 घंटे में 2 से ज़्यादा sanitary pads भीग जाएं
  • बुखार 38°C (100°F) से ऊपर 24 घंटे से ज़्यादा रहे
  • Misoprostol के 24 घंटे बाद भी कोई bleeding न हो
  • बहुत तेज़ पेट दर्द हो जो कम न हो

अब एक confusion जो बहुत common है, Unwanted 72 और Unwanted Kit एक ही है? बिल्कुल नहीं। और यह फर्क जानना बहुत ज़रूरी है।

Unwanted 72 vs Unwanted Kit – अंतर क्या है?

कई महिलाएं Unwanted Kit की जगह Unwanted 72 ले लेती हैं और सोचती हैं कि pregnancy खत्म हो जाएगी। परन्तु यह सच नहीं हे क्योंकि दोनों kits में बहुत अंतर होता हें

आइये जानते हैं की वो क्या है

AspectUnwanted 72Unwanted Kit
असल कामPregnancy बनने से रोकती हैबनी हुई pregnancy को खत्म करती है
दवाLevonorgestrel (1 tablet)Mifepristone + Misoprostol (5 tablets)
कब लेंSex के 72 घंटे (3 दिन) के अंदरPregnancy confirm होने के बाद, 9 हफ्ते तक
PrescriptionOTC — बिना पर्चे के मिलती हैDoctor prescription ज़रूरी
Existing pregnancy पर असरकोई असर नहींPregnancy terminate करती है

सबसे सरल भाषा में:

  • Unwanted 72 = “गर्भ बनने से पहले रोको” – Emergency contraceptive
  • Unwanted Kit = “बन चुकी pregnancy को medical तरीके से खत्म करो” – Medical abortion

अगर आप Unwanted 72 pregnancy confirm होने के बाद लेती हैं, तो कुछ नहीं होगा। Pregnancy continue रहेगी।

Unwanted Kit Side Effects in Hindi

क्या Unwanted Kit के side effects होते हैं? हां ये सच है। लेकिन ज़्यादातर normal साइड इफ़ेक्ट ही होते हैं और कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।

सामान्य side effects (Common):

  • Vaginal bleeding – यह होगी ही, 1-2 हफ्ते तक रह सकती है
  • पेट में दर्द और cramps – Misoprostol के बाद
  • मतली (Nausea) और उल्टी
  • दस्त (Diarrhoea)
  • हल्का बुखार या ठंड लगना – Misoprostol के बाद कुछ घंटे
  • सिरदर्द और चक्कर आना

कम सामान्य लेकिन serious:

  • बहुत ज़्यादा bleeding (heavy hemorrhage)
  • Infection – तेज़ बुखार, बदबूदार discharge
  • Incomplete abortion – जब pregnancy पूरी तरह नहीं निकलती
  • Allergic reaction

Dr. Namita Kotia के अनुसार, Misoprostol के बाद हल्की से मध्यम bleeding और cramps होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। घबराने की बात नहीं हे। लेकिन bleeding अगर बहुत ज़्यादा हो, या बुखार 24 घंटे से ज़्यादा रहे, तो देरी मत करें। 

Unwanted Kit Kitni Baar Use Kar Sakte Hain

क्या आप जानती हैं कि India में Unwanted Kit सबसे ज़्यादा उन महिलाओं द्वारा repeat use होती है जिनके पास कोई regular contraception plan नहीं है?

यह दवा केवल विशेष परिस्थितियों में उपयोग के लिए बनाई गई है और इसे नियमित contraception का विकल्प नहीं माना जाता। Medical guidelines कहती हैं, Unwanted Kit को बार-बार use नहीं करना चाहिए।

यह एक emergency option है। Routine contraception नहीं।

सवालजवाब
एक साल में कितनी बार?कोई fixed limit नहीं, लेकिन बार-बार लेना सही नहीं
बार-बार लेने से क्या होता है?Hormonal imbalance, irregular periods, fertility पर असर
क्या यह regular contraception है?नहीं — यह सिर्फ emergency MTP के लिए है
बेहतर विकल्प?Copper IUD, Hormonal Pills, Condom — long-term options

अगर आप खुद को बार-बार इस situation में पाती हैं, यह एक signal है कि आपको एक reliable contraception method की ज़रूरत है। एक बार gynecologist से मिलकर अपने लिए सही option choose करें। यह आपकी body और future fertility दोनों के लिए बेहतर है।

सावधानियां और किससे बचें

यदि आप निम्नलिखित में से किसी situation में हें तो आपको unwanted kit नहीं लेनी चाहिए:

कौनक्यों
Ectopic pregnancy होदवा काम नहीं करती, जानलेवा हो सकता है
Severe asthma होMisoprostol से asthma बिगड़ सकता है
Blood clotting disorder होBleeding बहुत ज़्यादा हो सकती है
Liver या kidney की serious बीमारी होदवा properly process नहीं होती
Copper IUD (Copper T) लगी होपहले IUD निकलवाना ज़रूरी है
9 हफ्ते से ज़्यादा की pregnancy होApproved नहीं, surgical option चाहिए

इन बातों का भी ध्यान रखें:

  • Grapefruit juice के साथ न लें, यह दवा का असर बढ़ा देती है
  • दवा लेने के बाद driving न करें
  • Alcohol बिल्कुल न लें
  • 14 दिन बाद follow-up ultrasound skip मत करें

Conclusion

Unwanted Kit एक safe और effective दवा है, जब सही समय पर, सही तरीके से, और doctor की देखरेख में ली जाए। 9 हफ्ते तक की pregnancy में यह 95% से ज़्यादा cases में काम करती है। 

कुछ महिलाओं को pregnancy loss के बाद emotional support की ज़रूरत होती है। कुछ को future fertility को लेकर चिंता होती है। कुछ को यह जानना होता है कि अब आगे क्या करें। इन सब सवालों का जवाब एक blog नहीं दे सकता, एक doctor दे सकती है।

Aastha IVF Centre, Jaipur में Dr. Namita Kotia और उनकी experienced team आपकी fertility journey को हर कदम पर guide करने के लिए तैयार हैं। यहाँ हर case को individually समझा जाता है, और treatment plan पूरी तरह आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाया जाता है। अगर आपके मन में भी कोई सवाल है तो आज ही 9829069228 पर संपर्क करें।

FAQs 

Q1. अनचाही प्रेगनेंसी रोकने वाली दवा कहाँ से खरीदें?

Unwanted Kit एक prescription medicine है, बिना doctor के पर्चे के नहीं मिलती हें। किसी भी registered pharmacy या online platforms से valid prescription के साथ खरीद सकते हैं। बिना ultrasound के खुद decide करके लेना dangerous है, ectopic pregnancy में यह दवा जानलेवा हो सकती है। पहले gynecologist से मिलें, prescription लें, फिर खरीदें।

Q2. Ghar par Unwanted Kit ka sahi upyog kaise karein? 

घर पर लेने से पहले ultrasound और doctor की prescription ज़रूरी है। Day 1 पर Mifepristone मुँह से लें, Day 2-3 पर Misoprostol जीभ के नीचे 30 मिनट रखें। Bleeding और cramps normal हैं, कोई घर पर साथ ज़रूर रहे। 14 दिन बाद follow-up ultrasound skip मत करें।

Q3. Unwanted Kit tablet price? 

Unwanted Kit की कीमत pharmacy, location और उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सही जानकारी के लिए registered pharmacy से संपर्क करें।

Q5. 1 महीने की गर्भावस्था को हटाने के लिए कौन सी दवा है? 

1 महीने यानी 4 हफ्ते की pregnancy के लिए Unwanted Kit (Mifepristone + Misoprostol) सबसे effective है, success rate इस stage में 96-97% तक होती है। लेकिन पहले ultrasound ज़रूरी है यह confirm करने के लिए कि pregnancy intrauterine है। Unwanted 72 इस stage में बिल्कुल काम नहीं करती, वो pregnancy बनने से रोकती है, बनी हुई को नहीं।

Q6. अनवांटेड किट कितनी देर में असर करती है? 

Mifepristone (Day 1) लेने के बाद कोई बड़ा असर नहीं दिखता, यह अंदर से Progesterone block करती है। Misoprostol (Day 2-3) लेने के 30 मिनट से 4-6 घंटे के अंदर cramping और bleeding शुरू होती है। अगर Misoprostol के 24 घंटे बाद भी कोई bleeding नहीं हुई, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Q7. दवा खाने के बाद भी पीरियड ना आए तो क्या करें? 

6-8 हफ्ते तक period न आए तो तीन कारण हो सकते हैं incomplete abortion, hormonal imbalance, या new pregnancy। सबसे पहले pregnancy test करें। Positive हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, negative हो तो भी ultrasound ज़रूर करवाएं।

Q8. Unwanted Kit लेने के बाद डॉक्टर से कब मिलें? 

तुरंत जाएं अगर 1 घंटे में 2 से ज़्यादा pads भीगें, 24 घंटे से ज़्यादा बुखार रहे, या Misoprostol के बाद कोई bleeding न हो। Routine के लिए दवा लेने के 14 दिन बाद ultrasound ज़रूर करवाएं, यह step सबसे ज़्यादा ignore होता है और सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

Q9. क्या Unwanted Kit बिना prescription के मिलती है? 

नहीं  और legally नहीं मिलनी चाहिए। यह India में Schedule H drug है, यानी valid doctor prescription के बिना बेचना गैरकानूनी है। बिना ultrasound के ectopic pregnancy का पता नहीं चलता और उस situation में यह दवा जानलेवा हो सकती है। अपनी सुरक्षा के लिए पहले doctor से मिलें।

Q10. क्या Unwanted Kit 100% effective है? 

नहीं, 7 हफ्ते तक 95-97% और 7-9 हफ्ते में 90-95% effective है। 100 में से 3-5 cases में abortion complete नहीं होता उनमें surgical MTP की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए 14 दिन बाद follow-up ultrasound mandatory है, डरने की नहीं, करवाने की बात है।

Q11. अनवांटेड किट कितनी बार यूज कर सकते हैं?

अनवांटेड किट (Unwanted Kit) का इस्तेमाल एक बार में केवल एक ही गर्भावस्था को खत्म करने के लिए किया जाता है।

Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.
Picture of Dr Namita Kotia
Dr Namita Kotia
Dr. Namita Kotia (MBBS, MS – Obstetrics & Gynaecology) is a highly experienced IVF and Infertility Specialist with over 15 years of expertise in Assisted Reproductive Technology (ART). She completed her post-graduation from S.N. Medical College, Jodhpur, affiliated with the University of Rajasthan. As the Director of Aastha Fertility Care, Jaipur, Dr. Kotia specializes in advanced fertility treatments such as IVF, IUI, ICSI, and fertility preservation. Her patient-centric approach, combined with clinical excellence, has helped hundreds of couples achieve their dream of parenthood. Dr. Namita Kotia is also active in reproductive health education and awareness initiatives.

Leave a comment

Need Help?

Struggling with Infertility?

We’re Here to Help

Fill out the form below, and we will be in touch shortly.