Table of Contents
Toggleबच्चेदानी में सूजन क्यों होता है
बच्चेदानी में सूजन के घरेलू उपाय
बच्चेदानी में सूजन के लक्षण और उपाय
बच्चेदानी में सूजन का घरेलू उपाय
bachedani me sujan ke lakshan
बच्चेदानी अर्थात uterus किसी भी महिला के प्रजनन तंत्र का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है| यदि इसमें किसी भी तरह की समस्या या दिक्कत हो तो न सिर्फ महिला का पूरा प्रजनन तंत्र प्रभावित हो सकता है बल्कि समय रहते उपचार ने होने पर ये एक गंभीर बीमारी जैसे cancer का रूप भी ले सकती है|
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि लगभग 30% महिलाएं अपने जीवन में किसी न किसी समय बच्चेदानी में सूजन की समस्या का सामना करती हैं|
जब गर्भाशय के भीतरी भाग में संक्रमण होता है और बच्चेदानी का साइज अनावश्यक रूप से बढ़ने लगता है, तो यह endometritis या बच्चेदानी की सूजन कहा जाता है। Endometritis की बीमारी आम तौर पर महिलाओं में प्रसव के समय होती है, लेकिन हाल ही में कुछ दुर्लभ मामलों में युवा गर्ल्स में भी इस बीमारी को देखा गया है जो गंभीर है।
इस ब्लॉग के माध्यम से हमें Dr. Namita Kotia विस्तार से बतायेंगी कि ‘बच्चेदानी में सूजन क्यों होता है’, ‘बच्चेदानी में सूजन के लक्षण’ और क्या ‘बच्चेदानी में सूजन का घरेलू उपाय’ संभव है|
बच्चेदानी में सूजन के लक्षण (bachedani me sujan ke lakshan)
यदि बच्चेदानी में सूजन का पता समय रहते चल जाए तो आप गंभीर मामलों से बच सकतीं हैं| हालाकि महिलाओं को गंभीरता के आधार पर अलग अलग लक्षण महसूस होते हैं परन्तु नीचे दिए गए कुछ सामन्य लक्षण इस समस्या की पहचान करने में मदद कर सकते हैं|
1. पेट में सूजन
पेट में भारीपन महसूस होना या पेट में सूजन बच्चेदानी में सूजन का एक प्रमुख लक्षण है| यह सूजन विशेषकर पेट के निचले हिस्से में महसूस होती है और कभी कभी पीरियड्स के दौरान ये समस्या बढ़ जाती है|
2. पैल्विक या पेट दर्द
कई मामलों में पेल्विक क्षेत्र या पेट के निचले हिस्से में दर्द होना भी बच्चेदानी में सूजन का संकेत माना गया है| यह दर्द हल्का या तीव्र हो सकता है और आम तौर पर ये दर्द Periods के दौरान काफी बढ़ जाता है|
3. असामान्य योनि स्राव
Periods के दौरान रक्तस्त्राव होना एक आम बात है परन्तु यदि पीरियड्स के पहले या बाद में असामान्य समय पर हो तो ये सूजन की ओर इशारा करता है| यह spotting के रूप में या भारी रक्तस्त्राव के रूप में हो सकता है|
4. मल त्याग करते समय असुविधा
यदि लम्बे समय तक बच्चेदानी में सूजन की समस्या हो तो मॉल त्याग के दौरान असहनीय दर्द और असुविधा भी महसूस हो सकती है|
5. कब्ज़
बच्चेदानी में सूजन से सिर्फ महिला के प्रजनन तंत्र पर ही नहीं बल्कि स्वास्थय सम्बन्धी कई समस्याएँ हो सकती है जैसे कब्ज| सूजन के कारण आँतों पर दबाव पड़ता है इसलिए लगातार कब्ज़ की समस्या भी बच्चेदानी में सूजन का एक लक्षण हो सकती है।
6. बुखार या ठंड लगना
बच्चेदानी में सूजन का कारण संक्रमण होता है और संक्रमण के कारण शरीर का तापमान बढ़ सकता है जिससे बुखार या ठण्ड लगने की शिकायत होती है|
7. बीमारी का सामान्य एहसास
सामान्य दिनों में भी यदि आप लगातार थकान और अस्वस्थ महसूस कर रहीं है तो ये बच्चेदानी में सूजन के कारण भी हो सकता है|
8. अस्वस्थ या अत्यधिक थकान महसूस करना
अक्सर संक्रमण के कारण शरीर कमजोर हो जाता है ऐसे में हो सकता है की आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो तथा अत्यधिक थकान महसूस हो|
बच्चेदानी में सूजन के कारण
बच्चेदानी में सूजन की समस्या से निपटने के लिए आपके लिए ये जानना बहुत आवश्यक है कि बच्चेदानी में सूजन क्यों होता है अथवा इसके कारण क्या क्या हैं| निम्नलिखित कुछ प्रमुख कारण है जो बच्चेदानी में सूजन की समस्या का कारण बन सकते हैं|
1. यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) और अन्य बैक्टीरिया:
Bacteria और Virus से होने वाले संक्रमण बच्चेदानी में सूजन का प्रमुख कारण हो सकते हैं| कई मामलों में यौन संचारित रोग जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया भी बच्चेदानी में सूजन का प्रमुख कारण होते हैं|
2. प्रसव या गर्भपात
सामान्यतः बैक्टीरिया गर्भाशय के बहार होते हैं परन्तु प्रसव या गर्भपात के समय बच्चेदानी की ग्रीवा का मुंह खुला रहता है ऐसे में बैक्टीरिया अन्दर प्रवेश कर सकते हैं|
इसलिए प्रसव या गर्भपात के समय संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होता है| आम तौर पर इस समय लापरवाही करने से भी बच्चेदानी में सूजन की समस्या हो सकती है|
3. सिजेरियन डिलीवरी
सीजेरियन delivery के समय ऑपरेशन किया जाता है जिससे महिला का शरीर कमजोर पड़ जाता है ऐसे में छोटे से बैक्टीरियल संक्रमण भी बड़ा रूप ले लेते हैं और बच्चेदानी में सूजन का कारण बन सकते हैं|
4. पेल्विक प्रक्रियाएँ
पेल्विक प्रक्रियाएं जैसे IUD लगाना या गर्भाशय से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएँ संक्रमण का कारण बन सकती हैं| इसके अतिरिक्त PID अर्थात Pelvic Inflammatory Diseases भी एक ऐसी स्थिति है जो सूजन का मुख्य कारण हो सकती है| PIDs सिर्फ आपकी बच्चेदानी ही नहीं बल्कि fallopian tubes और ovaries को भी प्रभावित करते हैं|
5. गर्भाशय में बैक्टीरिया
यदि गर्भाशय में बैक्टीरिया है तो ये सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं| अधिकाँश समय में बैक्टीरिया असुरक्षित यौन संबंधों एवम स्वच्छता की कमी के कारण हो सकता है|
6. फाइब्रॉएड (Fibroids):
फाइब्रॉएड बच्चेदानी में होने वाले गुच्छे या गाँठ होती है जो बच्चेदानी के उत्तरी भाग में विकसित होती है| इने uterus का साइज़ असामान्य रूप से बढ़ सकता है अथवा सूजन का सामना करना पड़ सकता है|
बच्चेदानी में सूजन के उपचार
यदि आपको कुछ समय से बच्चेदानी में सूजन के लक्षण (bachedani me sujan ke lakshan) दिखाई दे रहे हैं तो ये आवश्यक है की आप इसका उपाय करें|
आपके अनुसार आप बच्चेदानी में सूजन के घरेलू उपाय और अधिक तकलीफ होने पर इस समस्या से निपटने के लिए चिकित्सक उपचार कोई भी चुन सकती हैं| स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. स्वाति सिंह का कहना है की यदि आपको लम्बे समय से बच्चेदानी में सूजन के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं तो आप experts से सलाह ले तथा इलाज में देरी न करें|
बच्चेदानी में सूजन के घरेलू उपाय
यदि आपको सूजन के थोड़े लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं तो आप घरेलु उपचार के माध्यम से भी उन्हें ठीक कर सकतीं हैं|
1. गरम पानी की थैली से सेक: गरम पानी से सिकाई करने से न सिर्फ पेल्विक क्षेत्र के दर्द में आराम मिलता है बल्कि सूजन भी कम हो जाती है|
2. हल्दी और दूध: हल्दी में anti-inflammatory गुण होते हैं इसलिए हल्दी का सेवन भी सूजन में आराम देता है| आप रात में सोने से पहले हल्दी का दूध पी सकती हैं|
3. अदरक और तुलसी की चाय: तुलसी और अदरक की चाय की सूजन-रोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है| ऐसे में बच्चेदानी की सूजन कम करने के लिए अदरक और तुलसी की चाय का सेवन करने से लाभ मिलता है।
4. आयुर्वेदिक काढ़ा: बच्चेदानी की सूजन को कम करने के लिए सौंठ और नीम के पत्तों को उबालकर काढ़ा पीने से या उसे Private Part पर लगाने से भी फायदा मिलता है।
5. पानी का पर्याप्त सेवन: भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और सूजन में राहत मिलती है|
6. संतुलित आहार: संतुलित आहार और Healthy Diet लगभग सभी बीमारियों का हल है| अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल. बीज, whole grains, आदि शामिल करें, ये आपकी immunity बूस्ट करेंगी तथा संक्रमण या सूजन जैसे समस्याओं से लड़ने में मदद करेंगी|
7. दवाइयां: Doctor के परामर्श से ली गयी एंटीबायोटिक्स व दर्द निवारक दवाइयां सूजन को जल्दी ठीक कर सकती है|
महिलाओं के लिए ये समझना बहुत आवशयक है की बच्चेदानी में सूजन क्यों होता है तथा बच्चेदानी में सूजन के लक्षण और उपाय क्या है। समय पर उपचार और स्वच्छता का पालन इस समस्या से बचा सकता है। यदि आप भी बच्चेदानी में सूजन या उससे जुड़ी किसी अन्य समस्या का सामना कर रहीं हैं, तो समय बर्बाद न करें, आज ही Aastha IVF विशेषज्ञों से संपर्क करें।
15 से अधिक वर्षो के experience के साथ, डॉ. Namita Kotia और उनकी टीम आपकी समस्या को न सिर्फ समझती है बल्कि व्यक्तिगत उपचार भी प्रदान करती है|
अधिक जानकारी के लिए आज ही संपर्क करें-
Leave a comment